नए कीवे हाइपवोल्ट-R को दो कलर ऑप्शन क्रिस्टल व्हाइट और प्लेटिनम ग्रे में खरीद पाएंगे। यह स्कूटर भारत के प्रीमियम और परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में ब्रांड की एंट्री को दिखाता है। कुछ विदेशी बाजारों में इसे 'ezi हाइपवोल्ट' कहा जाता है। भारत-स्पेक मॉडल पर भी 'ezi' की ब्रांडिंग है।

कीवे इंडिया (Keeway India) ने भारतीय बाजार में अपना पहला प्रीमियम परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। इस स्कूटर को हाइपवोल्ट-R (Keeway Hypevolt-R) नाम दिया गया है। ये एक प्रीमियम सेगमेंट का इलेक्ट्रिक स्कूटर है। जिसके फीचर्स के सामने देश में बिकने वाले सभी मॉडल काफी पीछे नजर आते हैं। इस वजह से इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.99 लाख रुपए है। जो भी ग्राहक इसे खरीदना चाहते हैं वो 5,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं। बता दें कि देश के अंदर कीवे अपना बिजनेस आदिश्वर ऑटो राइड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (AARI) द्वारा चलाए जा रहे मोटो वॉल्ट शोरूम के जरिए करती है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

₹ 1.15 - 1.71 लाख

₹ 1.55 लाख

₹ 1.55 - 1.9 लाख

₹ 1.4 - 1.55 लाख

₹ 84,341 - 1.53 लाख

₹ 91,952 - 95,315

नए कीवे हाइपवोल्ट-R को दो कलर ऑप्शन क्रिस्टल व्हाइट और प्लेटिनम ग्रे में खरीद पाएंगे। यह स्कूटर भारत के प्रीमियम और परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में ब्रांड की एंट्री को दिखाता है। कुछ विदेशी बाजारों में इसे 'ezi हाइपवोल्ट' कहा जाता है। भारत-स्पेक मॉडल पर भी 'ezi' की ब्रांडिंग है। खास बात ये है कइ इसमें सेफ्टी के लिए ADAS भी दिया गया है।

कीवे हाइपवोल्ट-R के डिजाइन और फीचर्स

>> कंपनी ने इसे काफी स्टाइलिश डिजाइन दिया है, जो इसे स्पोर्टी, प्रीमियम और परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कैटेगरी में खड़ा करता है। इसका डिजाइन TVS X, अल्ट्रावॉयलेट टेसेरैक्ट और BMW CE-02 से भी अलग है। इसेमं राइडर और पीछे बैठने वाले, दोनों की सीटें फ्लैट हैं, जो काफी अच्छी बात है।

>> स्कूटर की हेडलाइट्स एप्रन पर लगी हैं और वे वर्टिकल फिक्स की गई हैं। हैंडलबार पर कोई काउल नहीं है और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर एप्रन पर लगा है। पिछला डिजाइन पिछले पहियों तक नहीं जाता है, जिससे इसे 'चॉप्ड' या 'बॉबर' मोटरसाइकिल जैसा लुक मिलता है। पीछे की LED टेल लाइट्स और टायर हगर भी खास हैं।

>> इसमें 5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है जो फोन पेयरिंग, अलर्ट और अन्य कई ब्लूटूथ फीचर्स को सपोर्ट करता है। ezi की वेबसाइट पर स्क्रीन प्रोजेक्शन और मैप्स भी दिखाए गए हैं। इसमें कीलेस गो, ट्रैक्शन कंट्रोल, डुअल-चैनल ABS, हिल होल्ड, हिल डिसेंट कंट्रोल, इंटेलिजेंट क्रूज कंट्रोल, रिवर्स मोड, रिवर्स कैमरा से ब्लाइंडस्पॉट डिटेक्शन और सेफ्टी के लिए कुछ ADAS फीचर्स भी शामिल हैं।

सिंगल चार्ज पर 180Km की रेंज
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में दो रिमूवेबल बैटरी मिलती हैं। इन बैटरी की कुल कैपेसिटी 5 kWh है। ये दोनों मिलकर एक बार चार्ज करने पर 180 km की IDC सर्टिफाइड रेंज देती हैं। इन बैटरी को निकालकर घर पर भी चार्ज किया जा सकता है। ये 0 से 80% चार्ज होने में लगभग 3 घंटे लगते हैं। मोटर 12 kW की पीक पावर (16 bhp) देती है, टॉप स्पीड 115 km/h है और 0 से 40 km/h की स्पीज पकड़ने में इसे 2.3 सेकंड लगते हैं।

सीट के नीचे 27 लीटर का स्टोरेज
इसमें 3 राइडिंग मोड ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट भी दिए हैं। बात करें इसके हार्डवेयर की तो कीवे हाइपवोल्ट-R में आगे और पीछे दोनों तरफ 14-इंच के एलॉय व्हील्स दिए हैं, जिनमें आगे 100/80 और पीछे 120/70 साइज के टायर लगे हैं। इसमें 130 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और सीट के नीचे 27 लीटर का स्टोरेज मिलता है। सीट की हाइट 770 mm है। आगे और पीछे डिस्क ब्रेक, टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, पीछे ट्विन शॉकर्स दिए हैं।