Top 10 Best Selling Cars Of June 2026: भारतीय बाजार में बीते जून महीने में कारों की बिक्री में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिले। टाटा मोटर्स की पंच और नेक्सॉन की आंधी में मारुति सुजुकी और महिंद्रा एंड महिंद्रा के साथ ही हुंडई कंपनियों की कारें उड़ गईं। मारुति सुजुकी डिजायर को पछाड़ टाटा पंच टॉप सेलिंग कार बन गई और दूसरे पायदान पर टाटा नेक्सॉन ने कब्जा जमाया। इसके बाद मारुति सुजुकी की डिजायर, वैगनआर और अर्टिगा जैसी कारें रहीं। महिंद्रा की स्कॉर्पियो की बिक्री में तेजी दिखी है और इस एसयूवी ने अपनी पोजीशन बेहतर की है। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि बीते जून में हुंडई मोटर इंडिया की टॉप सेलिंग कार क्रेटा टॉप 10 लिस्ट से बाहर रही, लेकिन कंपनी के लिए अच्छी खबर यह रही कि हुंडई वेन्यू ने टॉप 10 कारों की लिस्ट में जगह बनाई, यानी जून में वेन्यू क्रेटा से ज्यादा बिकी।

टाटा पंच की फिर से बादशाहत

टाटा पंच की फिर से बादशाहत

बीते जून महीने में टाटा पंच ने शानदार वापसी की और मारुति सुजुकी डिजायर को पछाड़कर टॉप सेलिंग कार की पोजीशन हासिल की। पिछले महीने टाटा मोटर्स की इस सबसे किफायती एसयूवी को 21006 ग्राहकों ने खरीदा। पंच को आप पेट्रोल और सीएनजी के साथ ही ईवी ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

टाटा नेक्सॉन की भी धुआंधार बिक्री

टाटा नेक्सॉन की भी धुआंधार बिक्री

टाटा मोटर्स की सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सॉन की भी बीते जून में जबरदस्त डिमांड रही और 18336 यूनिट बिक्री के साथ इसने सेकेंड मोस्ट सेलिंग कार की कुर्सी हासिल की। टाटा नेक्सॉन के पेट्रोल और डीजल के साथ ही सीएनजी और ईवी वेरिएंट्स भारत में बिकते हैं।

मारुति सुजुकी डिजायर पिछड़कर तीसरे नंबर पर पहुंची

मारुति सुजुकी डिजायर पिछड़कर तीसरे नंबर पर पहुंची

इस साल कई महीने टॉप सेलिंग कार की कुर्सी पर काबिज रहने वाली मारुति सुजुकी डिजायर के लिए बीता जून महीना कुछ ठीक नहीं रहा और इसकी 17,899 यूनिट ही बिक पाई, जिसकी वजह से यह पंच और नेक्सॉन से पिछड़कर तीसरे पायदान पर आ गई।

चौथे स्थान पर मारुति सुजुकी वैगनआर

चौथे स्थान पर मारुति सुजुकी वैगनआर

बीते जून में मारुति सुजुकी की फैमिली कार वैगनआर की 16952 यूनिट बिकी और यह हैचबैक टॉप 10 कारों की लिस्ट में चौथे स्थान पर रही। मारुति वैगनआर अपनी किफायती कीमत और अच्छी माइलेज के लिए जानी जाती है।

मारुति अर्टिगा पांचवें नंबर पर पहुंची

मारुति अर्टिगा पांचवें नंबर पर पहुंची

मारुति सुजुकी की धांसू 7 सीटर अर्टिगा बीते जून में टॉप 10 कारों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर रही और इसे 16111 ग्राहकों ने खरीदा। मारुति सुजुकी भारत की टॉप सेलिंग कॉम्पैक्ट एमपीवी है, जो अपनी 7 सीट कॉन्फिगरेशन के साथ ही अच्छी फ्यूल एफिसिएंसी के लिए जानी जाती है।

छठे नंबर पर मारुति सुजुकी स्विफ्ट

छठे नंबर पर मारुति सुजुकी स्विफ्ट

बीते जून में टॉप 10 कारों की लिस्ट में छठे स्थान पर मारुति सुजुकी स्विफ्ट रही, जिसे 15215 ग्राहकों ने खरीदा। स्विफ्ट भारत की टॉप सेलिंग प्रीमियम हैचबैक है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो 7वें स्थान पर पहुंची

महिंद्रा स्कॉर्पियो 7वें स्थान पर पहुंची

बीते जून महीने में महिंद्रा स्कॉर्पियो सीरीज 7वीं बेस्ट सेलिंग कार रही। पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन में मौजूद महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन और स्कॉर्पियो क्लासिक की संयुक्त रूप से 14097 यूनिट बिकी।

8वें नंबर पर मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स

8वें नंबर पर मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स

मारुति सुजुकी की पॉपुलर क्रॉसओवर यूवी फ्रॉन्क्स की बीते जून में 13135 यूनिट बिकी और इन आंकड़ों की बदौलत यह एसयूवी टॉप 10 कारों की लिस्ट में 8वें पायदान पर रही।

मारुति बलेनो 9वें पायदान पर खिसकी

मारुति बलेनो 9वें पायदान पर खिसकी

बीते जून में मारुति सुजुकी बलेनो 9वीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही और इसे 12488 ग्राहकों ने खरीदा। बलेनो ने प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में खुद को अच्छी तरह स्थापित किया है।

टॉप 10 में हुंडई वेन्यू की एंट्री

टॉप 10 में हुंडई वेन्यू की एंट्री

बीते जून महीने में हुंडई क्रेटा भले टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट में जगह बनाने में नाकामयाब रही, लेकिन इस कंपनी की सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू ने जगह बनाई और इसे 10776 ग्राहकों ने खरीदा। नई वेन्यू अपने लुक-फीचर्स से लोगों का काफी आकर्षित कर रही है।

ओम प्रकाश धीरज

लेखक के बारे मेंओम प्रकाश धीरज ओम प्रकाश धीरज, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के अनुभवी जानकार और एक्सपर्ट हैं। वह सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में नवभारतटाइम्स ऑनलाइन के साथ काम कर रहे हैं। 12 साल का अनुभव रखने वाले ओम ने कार-बाइक, इलेक्‍ट्र‍िक वीकल्‍स समेत अन्य तरह की गाड़ियों पर लॉन्च से लेकर रिव्यू तक व्यापक कवरेज किया है। लगभग 10 हजार से ज्यादा आर्टिकल्‍स के माध्‍यम से इन्होंने देश और दुनिया में चल रहे ऑटो ट्रेंड्स के बारे में विस्तृत जानकारियां दी हैं। रियल टाइम में सही और सटीक जानकारी देकर पाठकों को जागरूक करना हमेशा से ओम का लक्ष्य और काम कर रहा है, जिसमें वह सफल हुए हैं। बतौर ऑटो राइटर ओम का काम सटीकता, विश्वसनीयता और नैतिक जिम्मेदारी जैसे मानकों पर खरा उतरता है। इनके लेख रिसर्च और फैक्ट्स पर आधारित होने के साथ ही कंपनियों की प्रेस रिलीज और डेटा पर बेस्‍ड होते हैं। ओम को स्पष्ट और सहज भाषा में लिखना पसंद है, ताकि हर वर्ग के पाठक ऑटोमोबाइल सेक्‍टर पर जानकारी पा सकें। जर्नलिज्म की डिग्री इन्हें 5Ws और H (Who, What, Where, When, Why, How) के पैमानों को सटीकता से कवर करने में हमेशा से मददगार और प्रासंगिक रखने में मददगार रही है। ऑटोमोबाइल राइटर के तौर पर ओम सटीक और सही जानकारी पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं। ओम ने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से पॉलिटिकल साइंस में बीए (ऑनर्स) और IGNOU से पॉलिटिकल साइंस में एमए के साथ ही इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा क‍िया है।... और पढ़ें