Hindustan Hindi News

share

होंडा एलिवेट (Honda Elevate) पर जुलाई, 2026 के दौरान 2.15 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इस ऑफर में 40,000 रुपये कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं।

सिएरा, विक्टोरिस, क्रेटा के टक्कर वाली इस SUV पर आया ₹2.15 लाख का डिस्काउंट, ऑफर जुलाई तक वैलिड

EMI केवल₹15,167/ माह

अगर आप भी अगले कुछ दिनों में नई मिड-साइज एसयूवी खरदीने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, होंडा अपनी पॉपुलर मिड-साइज एसयूवी एलिवेट पर जुलाई, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। ग्राहक इस दौरान होंडा एलिवेट (Honda Elevate) पर अधिकतम 2.15 लाख रुपये की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में 40,000 रुपये कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। भारतीय मार्केट में होंडा एलिवेट का मुकाबला टाटा सिएरा, मारुति विक्टोरिस, ग्रैंड विटारा, हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस जैसी एसयूवी से होता है। आइए जानते हैं एसयूवी के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

₹ 18.9 - 28.49 लाख

₹ 11.49 - 21.29 लाख

₹ 21.89 - 26.79 लाख

₹ 19.95 - 30.2 लाख

₹ 13.49 - 24.34 लाख

₹ 10.99 - 20.39 लाख

डिजाइन और फीचर्स

डिजाइन की बात करें तो होंडा एलिवेट का लुक काफी बोल्ड और मस्कुलर है। इसके फ्रंट में बड़ी ग्रिल, एलईडी हेडलाइट्स और मस्कुलर बोनट दिया गया है जो इसे सड़कों पर बेहतरीन प्रेजेंस देता है। कार के केबिन को बेहद प्रीमियम बनाया गया है। इसमें 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और एक शानदार सिंगल-पैन सनरूफ जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा भी होंडा एलिवेट में ढ़ेर सारे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं।

इंजन और माइलेज

इस एसयूवी में कंपनी का भरोसेमंद 1.5-लीटर आई-वीटेक (i-VTEC) पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 119bhp की पावर और 145Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ड्राइविंग को स्मूथ बनाने के लिए इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड सीवीटी (CVT) ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। इसका मैनुअल वैरिएंट करीब 15.31 किमी/लीटर और ऑटोमैटिक वैरिएंट 16.92 किमी/लीटर का माइलेज देता है।

सेफ्टी और कीमत

होंडा हमेशा से अपनी मजबूत सेफ्टी के लिए जानी जाती है। एलिवेट में सेफ्टी के लिए 6-एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, व्हीकल स्टेबिलिटी असिस्ट और रीयर पार्किंग कैमरा दिया गया है। सबसे खास बात यह है कि इसमें 'होंडा सेंसिंग' यानी लेवल-1 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) टेक्नोलॉजी मिलती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 11.60 लाख से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 16.92 लाख रुपये तक जाती है।

डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।