बेस्ट्यून अपनी नई माइक्रो इलेक्ट्रिक कार 'शाओमा' (Xiaoma) के साथ ऑटो मार्केट में तहलका मचा रही है। इस नन्ही और बेहद क्यूट कार ने अपनी चौंकाने वाली रेंज और बेहद कम कीमत से हर किसी का ध्यान खींचा है।

![]()
EMI केवल₹65,376/ माह
पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों के बीच क्या आप एक ऐसी कार का सपना देख रहे हैं, जो जेब पर भारी न पड़े? आपका यह सपना अब सच हो सकता है। दरअसल, चीन की दिग्गज कंपनी बेस्ट्यून अपनी नई माइक्रो इलेक्ट्रिक कार 'शाओमा' (Xiaoma) के साथ ऑटो मार्केट में तहलका मचा रही है। इस नन्ही और बेहद क्यूट कार ने अपनी चौंकाने वाली रेंज और बेहद कम कीमत से हर किसी का ध्यान खींचा है। भारतीय मार्केट में भी यह कार आने वाले टाइम में लॉन्च हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस कार के उन फीचर्स के बारे में जो आपको हैरान कर देंगे।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 18.9 - 28.49 लाख
₹ 11.49 - 21.29 लाख
₹ 21.89 - 26.79 लाख
₹ 19.95 - 30.2 लाख
₹ 13.49 - 24.34 लाख
₹ 10.99 - 20.39 लाख
1200 किमी तक है रेंज
इस कार की सबसे बड़ी ताकत इसकी रेंज है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस कार की स्टैंडर्ड रेंज 800 किलोमीटर के आसपास है। हालांकि, रेंज एक्सटेंडर सिस्टम के साथ यह एक बार फुल चार्ज होने पर 1200 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। इसका मतलब है कि आप एक बार चार्ज करके शहर के भीतर हफ्तों तक घूम सकते हैं। इतनी कम कीमत में इतनी लंबी रेंज फिलहाल किसी और कार में देखने को नहीं मिलती।
3.47 लाख है शुरुआती कीमत
चीन में इसकी शुरुआती कीमत मात्र 30,000 युआन (करीब 3.47 लाख रुपये) रखी गई है। जबकि इसका सबसे प्रीमियम मॉडल 50,000 युआन (लगभग 5.78 लाख रुपये) में मिल रहा है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 7-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसका इंटीरियर डुअल-टोन थीम पर आधारित है, जो इसे अंदर से काफी खूबसूरत और प्रीमियम अहसास देता है। इसमें पावर विंडो, डिजिटल क्लस्टर और म्यूजिक सिस्टम जैसे सभी जरूरी फीचर्स मौजूद हैं।
कुछ ऐसा है डाइमेंशन
डिजाइन की बात करें तो शाओमा काफी 'क्यूट' और स्टाइलिश लगती है। इसकी लंबाई 3000mm और चौड़ाई 1510mm है, जो इसे भारी ट्रैफिक वाले इलाकों और तंग गलियों के लिए एकदम परफेक्ट बनाती है। छोटे साइज के बावजूद इसमें बैठने की जगह को काफी स्मार्ट तरीके से मैनेज किया गया है। सेफ्टी के लिए कंपनी ने इसमें ड्राइवर-साइड एयरबैग और एबीएस (ABS) जैसे फीचर्स भी शामिल किए हैं।
कब होगी भारत में एंट्री?
इस माइक्रो EV में 20 किलोवाट की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। इसे पिछले पहियों पर फिट किया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें LFP (लिथियम-आयरन फॉस्फेट) तकनीक का इस्तेमाल हुआ है। भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तेजी से बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी इसे आने वाले समय में यहां भी लॉन्च कर सकती है। हालांकि, भारत में लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है।



