गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ेंNavbharat Times

Authored by: भव्य भारद्वाज|नवभारतटाइम्स.कॉम4 Jul 2026, 1:26 pm IST

LG Future Fridge
LG लाया भविष्य का फ्रिज
Color Changing Refrigerator: भविष्य में फ्रिज कितने एडवांस होंगे इस बात को समझना हो, तो LG के खास MoodUP रेफ्रिजरेटर को देखना चाहिए। ये खास रेफ्रिजरेटर सिर्फ बिजली ही नहीं बचाता बल्कि एक स्मार्ट पार्टनर की तरह खाना बर्बाद होने से भी बचाता है। इसमें इतने फ्यूचरिस्टिक फीचर मिलते हैं कि आप इसे भविष्य का फ्रिज भी कह सकते हैं।

एडवांस टेक्नोलॉजी जैसे कि AI और कमाल के लुक के साथ यह फ्रिज न सिर्फ आपके किचन की खूबसूरती बढ़ाता है बल्कि आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को काफी आसान और सस्टेनेबल बनाता है। दरअसल आने वाले समय में फ्रिज आपके मूड के हिसाब से रंग भी बदल सकेंगे। LG के खास फ्रिज में LED पैनल्स लगे हैं, जो आपके रंग बदल सकते हैं। आने वाले समय में यह टेक्नोलॉजी आम हो सकती है, जहां आप मन मुताबिक फ्रिज का रंग बदल सकेंगे।

MoodUP फ्रिज में दिखती है भविष्य की झलक

MoodUP फ्रिज में दिखती है भविष्य की झलक

  1. LG के खास MoodUP फ्रिज आपके मूड के हिसाब से रंग बदल सकते हैं।
  2. आप पसंद, पार्टी, मौसम या त्योहार के हिसाब से इस फ्रिज के दरवाजों का रंग बदल सकते हैं। इसके लिए आपको 1.7 लाख से ज्यादा कॉम्बिनेशन मिल जाते हैं।
  3. फ्यूचर को ध्यान में रखकर पेश किए गए इस फ्रिज की खासियत है कि आप LG की ThinQ ऐप से भी इस फ्रिज के दरवाजों के रंग बदल सकेंगे।
  4. इसके चमकीले LED पैनल्स इतने टिकाऊ और मजबूत है कि ना तो उन पर कोई खरोंच आती है और ना ही उंगलियों के निशान पड़ते हैं।
  5. माना जा सकता है कि आने वाले समय में ये तमाम खूबियां हमें फ्रिज में देखने को मिला करेगी।

बिना दरवाजा खोले देख पाएंगे अंदर

बिना दरवाजा खोले देख पाएंगे अंदर

  • आमतौर पर साधारण फ्रिज के साथ समस्या आती है कि उसका दरवाजा बार-बार खोले जाने से अंदर की कूलिंग डिस्टर्ब होती है।
  • LG के भविष्य के MoodUp फ्रिज की खासियत है कि इसमें इंस्टाव्यू फीचर मिलता है। इस तरह के फीचर हमें भविष्य में फ्रिज में देखने को मिलेंगे।
  • इसकी मदद से आप फ्रिज के कांच के पैनल पर दो बार नॉक करके अंदर का सामान बिना गेट खोले ही देख सकते हैं।
  • इससे बार-बार फ्रिज खोलने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे कूलिंग और बिजली दोनों ही बर्बाद नहीं होती।

खाना खराब होने से पहले करेगा अलर्ट

खाना खराब होने से पहले करेगा अलर्ट

  • भविष्य के फ्रिज सिर्फ इसलिए खास नहीं होंगे कि इसमें रंग बदलने वाले दरवाजे या बिजली और ठंडक बचाने के लिए इंस्टाव्यू जैसे फीचर मिलेंगे। दरअसल यह फ्रिज खाने की बर्बादी को भी रोकेंगे और जरूरत पड़ने पर अलर्ट देंगे।
  • इनमें फ्रिज की ऐप के जरिए आप फ्रिज में रखे सामान की लिस्ट भी देख पाएंगे और साथ ही बारकोड स्कैन करके नए सामान की एंट्री भी कर सकेंगे। ऐसे फीचर LG के मूड-अप सीरीज के फ्रिज में मिलते हैं।
  • अगर दूध-ब्रेड जैसा कोई जरूरी सामान खत्म होने को हो, तो यह फ्रिज आपके फोन पर अलर्ट भेज सकेंगे ताकि आप समय पर वह सामान स्टॉक में ला सकें।

AI से भी लैस होंगे भविष्य के फ्रिज

AI से भी लैस होंगे भविष्य के फ्रिज

  1. भविष्य के फ्रिज AI की ताकत से लैस होंगे और आपकी आदतों को समझकर काम करेंगे
  2. ये फ्रिज में रखे सामान को देखकर AI की मदद से खुद बता सकेंगे कि आप मौजूद सामान से कौन-कौन से डिश बना सकते हैं।
  3. इसके अलावा यह हर सदस्य की हेल्थ और डाइट प्लान के हिसाब से खाने-पीने के सही सुझाव भी देंगे।

पर्यावरण और बिजली बिल के लिए सुरक्षित

पर्यावरण और बिजली बिल के लिए सुरक्षित

  1. भविष्य के फ्रिज को पूरी तरह से पर्यावरण को ध्यान में रखकर डिजाइन किए जाएंगे।
  2. LG के मूड-अप फ्रिज की तरह इनकी खासियत होगी कि इसमें इन्वर्टर कंप्रेसर मिलेगा, जिसकी वजह से यह पूरी पावर पर नहीं चलेंगे। इससे बिजली भी बहुत कम खर्च होगी।
  3. यह यूजर की आदतों से सीख लेंगे कि कब फ्रिज का ज्यादा इस्तेमाल होता है और कब फ्रिज लंबे समय के लिए शांत रहता है, जैसे कि रात में। यह उसी के हिसाब से फ्रिज की कूलिंग को बढ़ाते-घटाते रहेंगे।
  4. इतना ही नहीं भविष्य के फ्रिज को बनाने में रीसायकल होने वाले प्लास्टिक और मेटल का इस्तेमाल किया जाएगा, जैसा कि LG के मूड-अप फ्रिज में किया जाता है।
भव्य भारद्वाज

लेखक के बारे मेंभव्य भारद्वाजभव्य भारद्वाज, टेक और गैजेट्स की दुनिया के एक अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में नवभारतटाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में जुड़े हुए हैं। पिछले 11 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय भव्य ने टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के बदलते परिदृश्य को बहुत करीब से देखा और कवर किया है। इन्होंने जी न्यूज (DNA), इंडिया न्यूज, यूसी न्यूज, ओपो इंडिया और बाइटडांस (टिकटॉक) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में रहते हुए टेक्‍नोलॉजी को हिंदी भाषा में आम यूजर्स तक पहुंचाया है। इन्‍होंने Google और WhatsApp (Meta) जैसी ग्लोबल टेक कंपनियों के लिए काम करते हुए तकनीकी बारीकियों और यूजर्स को लेकर अपनी समझ को बेहतर क‍िया है। एक टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भव्य की विशेषज्ञता नए गैजेट्स के रिव्यूज, लॉन्च इवेंट्स और एआई (AI) की दुनिया में हो रहे बदलावों पर है। भव्य AI के बारे में पढ़ने-समझने के साथ उसका इस्तेमाल करके लोगों तक उनके काम की चीजों को पहुंचाने में विश्वास रखते हैं। साथ ही उनकी पैनी नजर न सिर्फ लेटेस्ट स्मार्टफोन्स पर रहती है, बल्कि वह ऑडियो डिवाइसेस और वियरेबल्स को भी गहराई से परखते हैं। भव्य का हुनर जटिल तकनीकी जानकारियों को आसान और बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे आम पाठक भी नई तकनीक को आसानी से समझ सकें। भव्य अलग-अलग टेक्नोलॉजी को इस्तेमाल करते हुए लोगों तक आसान भाषा में काम में आने वाले टिप्स और ट्रिक्स पहुंचाने में भी महारत रखते हैं। भव्य भारद्वाज ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से मास मीडिया और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक किया है। उन्‍होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की है। उनकी यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें तकनीकी खबरों को तथ्यात्मक और रचनात्मक तरीके से पेश करने की मजबूती देती है। वह टेक्नोलॉजी को सिर्फ स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर नहीं आंकते, बल्कि इस नजरिए से देखते हैं कि एक यूजर को उसके साथ कैसा अनुभव मिलेगा। वह मानते हैं कि टेक्नोलॉजी का असली मकसद जीवन को सरल बनाना है और यही सोच उनकी टेक्नोलॉजी को बयान करने के तरीके में भी झलकती है।... और पढ़ें

Techकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर