Bijnor News: जिले में डेंगू का संचरण काल शुरू हो चुका है। जिला मलेरिया विभाग ने मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए अभियान चलाया है। अति संवेदनशील इलाकों को चिह्नित किया गया है, जहाँ एंटी-लार्वा छिड़काव और फॉगिंग की गतिविधियां तेज की जा रही हैं। आम जनता से एहतियात बरतने की अपील की गई है।
Bijnor News: मौसम में बदलाव के साथ ही जिले में डेंगू का संचरण काल शुरू हो चुका है। इस जानलेवा बीमारी से निपटने और मच्छरों के प्रकोप पर लगाम लगाने के लिए जिला मलेरिया विभाग ने अपनी कमर कस ली है। विभाग द्वारा ब्लॉक स्तर पर ऐसे अति संवेदनशील इलाकों को चिह्नित कर लिया गया है, जहाँ डेंगू फैलने का खतरा सबसे अधिक है। इन क्षेत्रों पर प्रशासन विशेष नजर रखेगा। जिला मलेरिया अधिकारी मंजूषा गुप्ता ने पुष्टि करते हुए बताया कि डेंगू और अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए पूरे जिले में ‘संचारी रोग नियंत्रण अभियान’ युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और मच्छरों के पनपने वाले स्थानों को नष्ट करना है। डेंगू का संचरण काल शुरू होने के साथ ही हमारी टीमें अलर्ट पर हैं। संवेदनशील ब्लॉकों और इलाकों की पहचान कर ली गई है, जहां फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव जैसी गतिविधियां तेज की जा रही हैं।
ब्लॉकवार अति संवेदनशील ग्रामों/इलाकों की सूची
1.कासिमपुर गढ़ी: अमलीपुर दास, मौहम्मदपुर राजोरी, सुआवाला, रेहड़, मानियावाला, नावका, उद्योवाला, नारायणवाला, हरेवली, भगौता, हिदायतपुर, शहजादपुर
2.कोतवाली: बनखल, बघाला, कोटकादर, कोतवाली देहात, माहेश्वरी जट, पखनपुर, बुढावाला, शादीपुर, झलरी, नगीना, रायपुर, इस्लामाबाद
3.हल्दौर: फड़ियापुर इस्सेपुर, बुखारा, रामबाग घेर, नंगली छोईया, पेदी, बक्शीवाला, गंगोड़ा शेख, जहानाबाद, खारी, पावटी, झालू
4.जलीलपुर: भिड़ियाखेड़ा, चॉदपुर, स्याउ, बास्टा, हीमपुर दीपा, दरबड़, बीबीपुरा, मलकपुर, दत्तियाना, मु. खादर, सैदवार, दरबाड़ा
5.नजीबाबाद: अलावलपुर नैनू, मिलक, झक्काकी, गजरौला, जहानाबाद, अकबरपुर चौगावा, महावतपुर, मोटाढाक, सराय आलम, पुण्डरी कला, भागूवाला, औरंगाबाद
6.चन्दक: शहबाजपुर, शादीपुर, रामजीवाला, धर्मनगरी, मण्डावली, रावली, गजरौला शिव, गजरौला अचपल, बॉकपुर, स्वाहेड़ी, मण्डावर
7.किरतपुर: भोजपुर, बुड़गरा, भनेड़ा, जीवन सराय, गुनियापुर, बेगमपुर शादी, छितावर, बुढपुर नैनसिंह, पाइला, आलोपुर, शाहपुर
8.स्योहारा: रतनपुरा, विशनपुरा, बगवाड़ा, मेवा जट, साफियाबाद, दौलताबाद, मलकपुर, रवाना शिकारपुर, सहसपुर, जमापुर
9.धामपुर: तिपरजोत, घोसियोवाला, अल्हैपुर, भूतपुरी, नूरपुर छीपरी, भिक्कावाला, पुराना धामपुर, जैतरा, सिपाहीवाला, धामपुर अरबन
10.नूरपुर: महदूद नसो, बमरौला, जूौला, पावली, हगुपुरा, पैजनिया, मुजाहिदपुर, ढिकली, हीमपुर बुजुर्ग, धूधली, धमरौली, फीना
11.नहटौर: सदरूदीन नगर, फुलसन्दा, गीमला मुस्तफाबाद, अथाई शेख, नसीरपुर जसमौरा, मिर्जापुर, पाइली, बसैड़ा, फिरोजपुर, अमीनाबाद
12.बिजनौर शहर: कस्साबान रैती, मिर्दगान, नई बस्ती, जुलाहान, जाटान, आवास विकास, खत्रीयान, चाहशीरी बी-23
बरतें ये सावधानियां
जिला मलेरिया अधिकारी मंजूषा गुप्ता ने आम जनता से अपील की है कि वे पैनिक न हों, बल्कि सतर्क रहें और अपने स्तर पर सभी जरूरी एहतियाती उपाय अपनाएं।
जलजमाव न होने दें: अपने घरों के आसपास, कूलर, गमलों, पुराने टायरों और छतों पर पानी जमा न होने दें।
सफाई का रखें ध्यान: पानी की टंकियों और बर्तनों को हमेशा ढककर रखें। सप्ताह में एक बार कूलर का पानी जरूर बदलें।
मच्छरों से बचाव: सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें, ताकि मच्छर काटने का खतरा कम से कम हो।
----------
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
✦डेंगू से बचाव के लिए कौन से उपाय किए जा रहे हैं?−
डेंगू और अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए पूरे जिले में ‘संचारी रोग नियंत्रण अभियान’ युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है।
✦जिला मलेरिया अधिकारी ने जनता से क्या अपील की है?+





