
हूती प्रवक्ता याह्या सरिया ने एक बयान में बताया कि सऊदी जेट ने ईरान के नागरिक विमान को सना एयरपोर्ट पर उतरने से रोकने की कोशिश की थी। समूह ने दावा किया कि इस विमान में 200 से ज्यादा घायल, बीमार और फंसे हुए यमनी नागरिक सवार थे।
हूतियों की सऊदी अरब को धमकी
यमनी समूह ने दावा किया कि उसने सऊदी लड़ाकू विमान को वहां से जाने के लिए मजबूर कर दिया। याह्या सरिया ने सऊदी अरब को दोबारा घुसपैठ करने की चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसा हुआ तो सऊदी हवाई अड्डों को दूसरे अहम ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा। हूती प्रवक्ता ने यमन की घेराबंदी खत्म करने की भी मांग की।सऊदी की चेतावनी- देंगे करारा जवाब
हूती विद्रोहियों की धमकी पर सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने जोरदार पलटवार किया है। शनिवार सुबह एक बयान में गठबंधन ने कहा कि "सऊदी अरब को निशाना बनाने की किसी भी कोशिश का अभूतपूर्व दृढ़ संकल्प और ताकत के साथ जवाब दिया जाएगा।"सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मल्की ने कहा, "कल किंगडम के खिलाफ हूती बयानबाजी, यमन के भाई-बहनों के खिलाफ उनके गंभीर उल्लंघनों से ध्यान हटाने की एक कोशिश भर है।" उन्होंने हूती विद्रोहियों की धमकी को क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करने की कोशिश बताया।
अल-मल्की ने हूतियों पर यमन के लोगों को तकलीफ पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हूती अपने पैदा किए आर्थिक संकट और यमन के लोगों की तकलीफों के साथ ही यमन के कबीलाई और सामाजिक समूहों से मिल रहे विरोध को छिपाने के लिए अपने क्षेत्रीय दायरे और पड़ोसी देशों में फैलाने की कोशिश करते हैं।
यमन में हूतियों के खिलाफ है सऊदी
2014 में यमन की राजधानी पर हूतियों के कब्जा करने के बाद से सऊदी अरब के नेतृत्व वाला गठबंधन यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार की वैधता बहाल करने के लिए लड़ रहा है। ईरान समर्थित हूती विद्रोही 2014 से ही राजधानी सना समेत यमन के कई हिस्सों पर नियंत्रण बनाए हुए हैं।
लेखक के बारे मेंविवेक सिंहविवेक सिंह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे नवभारत टाइम्स के दुनिया (World) सेक्शन को कवर करते हैं। पत्रकारिता में उनका 12 वर्षों का अनुभव है, जिसमें उन्होंने डिजिटल, टीवी और वीडियो ऐप पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। विवेक सिंह मार्च 2023 में नवभारत टाइम्स, डिजिटल से जुड़े। इस दौरान उन्होंने इजरायल-हमास युद्ध, इजरायल-ईरान और इजरायल-हिजबुल्ला संघर्ष, भारत-पाकिस्तान सैन्य टकराव, अफगान तालिबान-पाकिस्तान तनाव और बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ छात्र विद्रोह जैसे वैश्विक घटनाक्रम का व्यापक कवरेज किया है। वैश्विक राजनीतिक या कूटनीतिक घटनाक्रम पर तेज और गहराई से खबरों को प्रस्तुत करना और उसके भारत पर असर के बारे में पाठकों को सूचना देना पहली प्राथमिकता रहती है। विशेषज्ञता- दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया के घटनाक्रम, मध्य पूर्व के मामलों के साथ ही वैश्विक तनाव और घटनाओं का भारत पर होने असर के बारे में विश्लेषण प्रस्तुत करना। पत्रकारिता अनुभव- डिजिटल और टीवी में 12 साल का अनुभव विवेक सिंह ने अमर उजाला डॉट कॉम के साथ साल 2013 में देहरादून से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद हैदराबाद में न्यूज 18 यूपी/उत्तराखंड के साथ जुड़कर टीवी न्यूज की आउटपुट डेस्क में काम किया। बेंगलुरु में रहकर डिजिटल स्टार्टअप आवाज न्यूज वीडियो एप की फाउंडिंग टीम का हिस्सा बने और उसे लीड किया। इसके बाद वन इंडिया हिंदी, एबीपी न्यूज के साथ काम किया।... और पढ़ें



