मुख्य बातें
- Petrol Diesel Price Today in Pakistan: पाकिस्तान की सरकार ने एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की है
- इस बार कीमतों में 1.79 रुपये (पाकिस्तानी रुपया) की कटौती की गई है

Petrol Diesel Price Today in Pakistan: वैश्विक स्तर कम होते तनाव की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। यही वजह है कि भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की गई है। शहबाज शरीफ की अगुवाई वाली पाकिस्तान की सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को 1.97 रुपये (पाकिस्तान की करेंसी) प्रति लीटर घटा दिया है। वहां, पेट्रोलियम मिनिस्ट्री की तरफ से जारी बयान के अनुसार नई कीमतें अगले हफ्ते से प्रभावी रहेंगी। वहां की सरकार ने कहा है कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट की वजह से यह फैसला किया गया है।
पाकिस्तान में क्या है पेट्रोल का रेट? (Petrol Price in Pakistan)
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में अगले हफ्ते से पेट्रोल का रेट 297.53 रुपये (पाकिस्तानी करेंसी) प्रति लीटर हो जाएगा। मौजूदा समय में यह 299.50 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। यानी कीमतों में 1.97 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है। बता दें, पड़ोसी देश में मार्च के पहले सप्ताह में पेट्रोल का रेट 266 रुपये प्रति लीटर था। उसके बाद 3 अप्रैल को दाम 458.41 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, उसके बाद से लगातार कीमतों में कटौती की जा रही है।
इस नए नोटिफिकेशन के बाद पाकिस्तान में हाई स्पीड डीजल का रेट 309.50 रुपये प्रति लीटर हो गया है। युद्ध शुरू होने से पहले यानी इसी साल 28 फरवरी को रेट 281 रुपये प्रति लीटर था।
भारत में कब कम होंगे पेट्रोल और डीजल का रेट?
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के चार महीने के निचले स्तर पर आने के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में फिलहाल कटौती की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकारी पेट्रोलियम कंपनियां अब भी पश्चिम एशिया संकट के चरम के दौरान खरीदे गए महंगे कच्चे तेल को रिफाइन कर रही हैं।
पेट्रोल और डीजल के दाम मई माह के दूसरे पखवाड़े में करीब 7.50 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए। यह बढ़ोतरी पश्चिम एशिया संघर्ष शुरू होने के दो महीने से भी अधिक समय बाद हुई थी और वैश्विक ईंधन कीमतों में हुई वृद्धि से भी कम थी। इसके कारण सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कच्चे तेल की बढ़ी लागत का बड़ा हिस्सा स्वयं वहन किया। पुरी ने कहा कि पब्लिक सेक्टर की कंपनियों को पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बिक्री पर कुल 74,781 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
(भाषा के इनपुट के साथ)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singh
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
अनुभव -
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।



