Singapore Ex Diplomat: सिंगापुर के पूर्व वरिष्ठ राजनयिक बिलहारी कौसिकन ने 1991 के सिंगापुर एयरलाइंस विमान अपहरण का जिक्र करते हुए पाकिस्तान की राजनीति, सेना और शासन व्यवस्था पर तीखा हमला बोला.

Written By : आशुतोष प्रताप सिंह |  Updated at : 04 Jul 2026 01:43 PM (IST)

pakistan 1991 singapore airlines hijack benazir bhutto bilahari kausikan statement 'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन

बेनजीर भुट्टो.(फाइल फोटो)

Source : Twitter

पाकिस्तान को लेकर सिंगापुर के पूर्व वरिष्ठ राजनयिक बिलहारी कौसिकन का एक बयान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में है. उन्होंने 1991 में हुए सिंगापुर एयरलाइंस विमान अपहरण की घटना का जिक्र करते हुए पाकिस्तान की राजनीति, सेना और शासन व्यवस्था पर तीखा हमला बोला. कौसिकन ने कहा कि पाकिस्तान अपनी गलत नीतियों के कारण लंबे समय से विफलता की कगार पर खड़ा है.

1991 के विमान अपहरण का सुनाया किस्सा
एक वैश्विक सम्मेलन में बोलते हुए बिलहारी कौसिकन ने बताया कि 26 मार्च 1991 को सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट SQ117 का चार पाकिस्तानी आतंकियों ने अपहरण कर लिया था. विमान में 114 यात्री और 11 क्रू सदस्य सवार थे. अपहरणकर्ताओं की मुख्य मांग तत्कालीन पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो से बात करने की थी.

कमांडो ऑपरेशन में मारे गए सभी अपहरणकर्ता
कौसिकन ने बताया कि बातचीत से कोई समाधान नहीं निकला. इसके बाद सिंगापुर के विशेष कमांडो विमान में घुसे और सभी चार अपहरणकर्ताओं को मार गिराया. इस कार्रवाई में सभी यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित बचा लिया गया. उन्होंने कहा कि आज तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि अपहरणकर्ताओं की वास्तविक मांग क्या थी, क्योंकि सभी मारे गए थे.

परमाणु हथियारों पर भी दिया बयान
कौसिकन ने कहा कि दुनिया पाकिस्तान को मुख्य रूप से उसके परमाणु हथियारों की वजह से गंभीरता से लेती है. उनका दावा था कि यदि पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार नहीं होते, तो अंतरराष्ट्रीय समुदाय उसकी ओर उतना ध्यान भी नहीं देता.

About the author आशुतोष प्रताप सिंह

आशुतोष प्रताप सिंह ABP न्यूज डिजिटल में कार्यरत हैं. वे न्यूज़ टीम का हिस्सा हैं और राजनीति, खेल, राष्ट्रीय घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर विशेष रूप से लिखते हैं. समाचारों को सरल, तथ्यपरक और पाठकों के लिए सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का प्रमुख हिस्सा है.

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के मूल निवासी आशुतोष प्रताप सिंह पिछले करीब 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है. समाचार लेखन के अलावा उन्हें घूमने, नई जगहों को जानने और फोटोग्राफी का विशेष शौक है. राजनीतिक और खेल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसके चलते इन विषयों पर निरंतर लेखन और विश्लेषण करते रहे हैं.

Read More

Published at : 04 Jul 2026 01:43 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola