Russia Kyiv Attack
रूस का यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमला(फोटो- एपी)
मॉस्को: रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर 11 घंटे तक ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया है। इस जबरदस्त हमले में कम से के 21 लोग मारे गए जबकि 90 घायल हुए हैं। मॉस्को ने कहा है कि यह हमला रूसी तेल ठिकानों पर यूक्रेन के हमलों का बदला था। कीव से मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हवाई चेतावनी जारी होने के बाद 50000 से ज्यादा लोगों ने बचाव के लिए सबवे स्टेशनों में शरण ली। हमले से यूक्रेनी राजधानी पूरी तरह हिल गई। कई अपार्टमेंट इमारतें ढह गईं या जलकर खाक हो गईं।

रूस ने कहा यूक्रेन के हमलों का जवाब

रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह बमबारी हाल ही में यूक्रेनी सेना के लंबी दूरी के हमलों का जवाब थी। यूक्रेन ने रूसी तेल ठिकानों पर भीषण ड्रोन हमला किया था, जिसके कारण रूस में ईंधन की कमी हो गई है और राष्ट्रपति पुतिन पर दबाव बढ़ा है।

रूस के भीतर यूक्रेन के लगातार हमलों ने खौस तौर पर तेल रिफाइनरियों को निशाना बनाया है। ईंधन संकट ने रूसी लोगों के सामने मुश्किल खड़ी कर दी है, जो पहले से ही युद्ध के आर्थिक बोझ का सामना कर रहे हैं।

यूक्रेनी राजधानी में खौफनाक रात

यूक्रेन की इमरजेंसी सेवा ने बताया कि कीव पर रूस के ताजा हमले में 21 लोगों की मौत हुई है और 90 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने कहा कि राजधानी में यह खौफनाक रात थी। अधिकारियों ने बताया कि शहर भर में 30 से ज्यादा जगहों पर नुकसान की खबर है, जिसमें लगभग 20 आवासीय इमारतें शामिल हैं।

यूक्रेन की ड्रोन आर्मी ने बढ़ाई रूस की मुश्किल

रूस का हमला ऐसे समय में किया गया है, जब हाल के महीनों में यूक्रेन की ड्रोन तकनीकी ने उसे बढ़त दिलाई है। रक्षा विश्लेषकों का कहना है कि फ्रंट लाइन के पीछे सप्लाई रूट पर हमलों ने रूसी सेना की रफ्तार को धीमा कर दिया है। कीव की ड्रोन आर्मी ने खास तौर पर क्रीमिया को होने वाली सप्लाई को निशाना बनाया है। इसके रूस के कब्जे वाले इस प्रायद्वीप में ईंधन का सबसे बड़ा संकट पैदा हो गया है। इसने क्रेमलिन के उस दावे को भी झटका दिया है कि यूक्रेन युद्ध में रूस जीत रहा है।
विवेक सिंह

लेखक के बारे मेंविवेक सिंहविवेक सिंह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे नवभारत टाइम्स के दुनिया (World) सेक्शन को कवर करते हैं। पत्रकारिता में उनका 12 वर्षों का अनुभव है, जिसमें उन्होंने डिजिटल, टीवी और वीडियो ऐप पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। विवेक सिंह मार्च 2023 में नवभारत टाइम्स, डिजिटल से जुड़े। इस दौरान उन्होंने इजरायल-हमास युद्ध, इजरायल-ईरान और इजरायल-हिजबुल्ला संघर्ष, भारत-पाकिस्तान सैन्य टकराव, अफगान तालिबान-पाकिस्तान तनाव और बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ छात्र विद्रोह जैसे वैश्विक घटनाक्रम का व्यापक कवरेज किया है। वैश्विक राजनीतिक या कूटनीतिक घटनाक्रम पर तेज और गहराई से खबरों को प्रस्तुत करना और उसके भारत पर असर के बारे में पाठकों को सूचना देना पहली प्राथमिकता रहती है। विशेषज्ञता- दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया के घटनाक्रम, मध्य पूर्व के मामलों के साथ ही वैश्विक तनाव और घटनाओं का भारत पर होने असर के बारे में विश्लेषण प्रस्तुत करना। पत्रकारिता अनुभव- डिजिटल और टीवी में 12 साल का अनुभव विवेक सिंह ने अमर उजाला डॉट कॉम के साथ साल 2013 में देहरादून से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद हैदराबाद में न्यूज 18 यूपी/उत्तराखंड के साथ जुड़कर टीवी न्यूज की आउटपुट डेस्क में काम किया। बेंगलुरु में रहकर डिजिटल स्टार्टअप आवाज न्यूज वीडियो एप की फाउंडिंग टीम का हिस्सा बने और उसे लीड किया। इसके बाद वन इंडिया हिंदी, एबीपी न्यूज के साथ काम किया।... और पढ़ें