Carl Pei के लीडरशिप वाली टेक कंपनी Nothing अगले हफ्ते भारतीय मार्केट में अपना पहला एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Nothing Phone 4b लॉन्च करने जा रही है। इस बी ...और पढ़ें

Nothing Phone 4b RCB Edition भारत में लॉन्च होगा।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Carl Pei के मालिकाना हक वाला टेक फर्म Nothing अगले हफ्ते भारत में अपना नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Nothing Phone 4b लॉन्च करेगा। कंपनी ने हाल ही में कंफर्म किया था कि वह देश में इस अपकमिंग फोन का एक स्पेशल एडिशन भी पेश करने वाली है। अब, लंदन बेस्ड स्मार्टफोन मेकर ने घोषणा की है कि Nothing Phone 4b RCB Edition भारत में स्टैंडर्ड मॉडल वाले दिन ही डेब्यू करेगा। इस घोषणा के साथ ही कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन फोन के डिजाइन को भी रिवील कर दिया है। इसके अलावा, Nothing Phone 4b अपनी लॉन्चिंग के दिन सबसे पहले देश में नथिंग के पहले ब्रांडेड स्टोर पर एक एक्सक्लूसिव ड्रॉप इवेंट के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
एक्सक्लूसिव ड्रॉप इवेंट में बिकेगा Nothing Phone 4b RCB Edition
गुरुवार को स्मार्टफोन मेकर कंपनी ने घोषणा की कि वह 7 जुलाई को Nothing Phone 4b RCB Edition लॉन्च करेगी। ये हैंडसेट उसी दिन भारतीय समयानुसार शाम 4 बजे बेंगलुरु में नथिंग के पहले ब्रांडेड स्टोर पर ऑर्गेनाइज होने वाले एक एक्सक्लूसिव ड्रॉप इवेंट के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
कंपनी ने इस अपकमिंग स्पेशल एडिशन के डिजाइन का खुलासा करते हुए इसे एक 'लिमिटेड-एडिशन कलेक्टिबल डिवाइस' बताया है। इसके साथ ही कंपनी ने आगे जोड़ा, 'ये फोन बेहद सीमित संख्या में उपलब्ध होगा और इसे 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर बेचा जाएगा।'

डिजाइन की बात करें तो Nothing Phone 4b RCB Edition का लुक काफी हद तक स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही है। हालांकि, कंपनी ने इसमें कुछ बड़े थीम-बेस्ड बदलाव किए हैं। इसके बैक पैनल के बीचों-बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी RCB का लोगो दिया गया है। ये हैंडसेट रेड कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा, जो बिल्कुल RCB की जर्सी के कलर जैसा दिखता है। वहीं, फोन के फिजिकल बटन्स ब्लैक कलर के शेड में नजर आ रहे हैं।
याद दिला दें कि फरवरी में नथिंग ने घोषणा की थी कि वह IPL के 2026 सीजन के लिए दो बार की चैंपियन फ्रेंचाइजी Royal Challengers Bengaluru (RCB) का जर्सी स्पॉन्सर और टाइटल स्पॉन्सर बन गया है। कंपनी ने बेंगलुरु के 100-फीट रोड पर भारत में अपना पहला ब्रांडेड स्टोर भी शुरू किया है, ये वही शहर है जिसे RCB क्रिकेट टूर्नामेंट में रिप्रेजेंट करती है।
जैसा कि हम पहले से जानते हैं, Nothing Phone 4b भारत में 7 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे लॉन्च होने वाला है। ये फोन देश में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। टेक फर्म ने ये भी कंफर्म किया है कि उसकी पहली 'b' सीरीज का यह स्मार्टफोन कम से कम एक ब्लू कलर ऑप्शन में जरूर आएगा। इसके अलावा, हैंडसेट में क्वालकॉम का Snapdragon प्रोसेसर मिलना भी कंफर्म हो चुका है।





