Samsung Galaxy Z Fold 4 5G अपनी लगभग सबसे कम कीमत मिल रह है। 1,54,999 रुपये में लॉन्च हुआ यह फोन अब सीधे 65,000 रुपये सस्ता मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत 89,999 रुपये रह गई है। एक्सचेंज बोनस का लाभ लेकर इसे 50,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है।
प्रोडक्ट्स के सुझाव
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
फोल्डेबल फोन का अपना अलग है जलवा है। हर कोई फोल्डेबल फोन खरीदना चाहता है लेकिन महंगा होने की वजह से यह कई लोगों के बजट से बाहर है। लेकिन Amazon पर आपका फोल्डेबल फोन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सैमसंग का किताब की तरह खुलने वाला फोल्डेबल फोन अपनी ओरिजनल प्राइस से हजारों रुपये कम में मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं Samsung Galaxy Z Fold 4 5G की। हालांकि, यह फोन थोड़ा पुराना जरूर है लेकिन फीचर्स और लुक के मामले में अभी भी अच्छे-अच्छे फोन्स को टक्कर देने की दमखम रखता है। यह फोन बिना किसी ऑफर के ही अपनी लॉन्च प्राइस से 65,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। अगर आपका भी फोल्डेबल फोन खरीदने का सपना है, तो इस डील को हाथ से न जाने दें। इस डील का फायदा आपको तुरंत उठा लेना चाहिए इससे पहले की स्टॉक खत्म हो जाए। चलिए डिटेल में बताते हैं इस डील के बारे में सबकुछ...

लॉन्च प्राइस से सीधे 65,000 रुपये सस्ता मिल रहा फोन
वैसे को Amazon पर Prime Day Sale शुरू हो गई है, लेकिन इस फोन पर सेल का कोई बैनर नहीं दिखाई दे रहा है। हो सकता है कि यह फोन सेल का हिस्सा न हो। बावजूद इसके यह फोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 89,999 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है। जब 2022 में इस फोन को भारत में लॉन्च किया गया था, तब इसके बेस 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,54,999 रुपये थी। इसे इसे ग्रे ग्रीन, बेज और फैंटम ब्लैक जैसे कलर्स में लॉन्च किया गया था।
अगर लॉन्च प्राइस के हिसाब से देखा जाए, तो यह वर्तमान में 65,000 रुपये (₹1,54,999 - ₹89,999) सस्ता मिल रहा है। अमेजन लिस्टिंग के अनुसार, इस कीमत में फोन का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला Graygreen कलर वेरिएंट मिल रहा है। आप इसकी कीमत को और कम कर सकते हैं। अमेजन इस पर 40,350 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रहा है। यानी अगर आपके पास एक्सचेंज कराने के लिए पुराना फोन है, तो आप इसकी कीमत को और कम कर सकते हैं। अगर आप पूरे एक्सचेंज ऑफर का लाभ मिल जाता है, तो फोन की प्रभावी कीमत 49,649 रुपये रह जाएगी। अगर यह फोन आपके बजट में फिट बैठ रहा है, तो तुरंत इस डील का फायदा उठा लीजिए, इससे पहले की स्टॉक साफ हो जाए। (नोट- खरीदारी करने से पहले ध्यान रहें कि एक्सचेंज बोनस की वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन, मॉडल और ब्रांड पर निर्भर करेगी, इसलिए ऑर्डर करने से पहले ऑफर की डिटेल अच्छी तरह से चेक कर लें और यह भी सुनिश्चित कर लें कि आपके एरिया में फोन की उपलब्धता है या नहीं)
चलिए एक नजर डालते हैं Samsung Galaxy Z Fold 4 5G की खासियत पर
सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 4 फोन में 6.2 इंच का आउटर डिस्प्ले है, जिसमें 120 हर्ट्ज एडाप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ एचडी प्लस (2316x904 पिक्सेल) रिजॉल्यूशन है। फोन में 7.6 इंच का मेन फोल्डेबल डिस्प्ले है, जो QXGA+ डायनामिक एमोलेड 2X पैनल के साथ आता है, जिसमें 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट के साथ 2176x1812 पिक्सेल रिजॉल्यूशन का सपोर्ट मिलता है। फोन स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट से लैस है, जिसे 12GB रैम के साथ जोड़ा गया है। फोन में 25W फास्ट चार्जिंग, वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4400mAh की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए, फोन में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ वर्जन 5.2, डुअल सिम और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे ऑप्शन मिलते हैं। फोन में तीन रियर कैमरे (50 मेगापिक्सेल + 12 मेगापिक्सेल + 10 मेगापिक्सेल) मिलते हैं। सेल्फी के लिए, फोन में 10 मेगापिक्सेल का कैमरा मिलता है।
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
सैमसंग अब Galaxy Z Fold 8 को लॉन्च करने की तैयारी में जुट गई है
ऐसा लगता है कि अगले गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के लिए जुलाई में लॉन्च होने की जो अफवाहें थीं, वे अब सच साबित हो रही हैं, क्योंकि कंपनी ने देश में अपने अगले फोल्डेबल स्मार्टफोन के टीजर शेयर करना शुरू कर दिया है। हालांकि इन टीजर्स में चॉकलेट बार, पिज्जा स्लाइस, स्क्वीजी, डालगोना स्वीट, पजल और ताजमहल जैसी रोजमर्रा की चीजें दिखाई गई हैं, लेकिन असल में ये आने वाले फोल्डेबल डिवाइस के डिजाइन की ओर इशारा करते हैं।
सैमसंग नए फोल्डेबल के डिजाइन को टीज कर रही है
सैमसंग के नए टीजर एक नए फोल्डेबल डिजाइन की ओर इशारा करते हैं। टीजर के बारे में और बात करें तो, एक वीडियो में चॉकलेट बार दिखाई गई है जिसका ऊपरी हिस्सा चौकोर आकार में कटा हुआ है, और साथ में 'स्वीट न्यू शेप' (Sweet New Shape) टैगलाइन है। एक और टीजर में ताजमहल की पजल दिखाई गई है, जिसमें भी डिजाइन का ऐसा ह हिंट मिलता है और हेडलाइन है 'फील्स जस्ट राइट' (Feels Just Right)। इनकी तरह ही, ब्रांड द्वारा शेयर किए गए दूसरे टीजर भी इसी ओर इशारा करते दिखते हैं।
टीजर में '8' नंबर दिख रहा है, जो शायद Galaxy Z Fold 8 की ओर इशारा करता है। साथ ही, इसमें वही वॉलपेपर डिजाइन भी दिख रहा है जो पहले डिवाइस के लीक हुए केस की तस्वीरों में देखा गया था। टीजर में 'Bold Stroke New Shape' टैगलाइन भी है। एक और टीजर है जिसमें कैंची से एक फोटो को उसी साइज और शेप में काटा जा रहा है, और साथ में 'Cut to What Matters' टैगलाइन है। इसके बाद YouTube Shorts वीडियो है जिसमें डालगोना स्वीट दिखाई गई है और टैगलाइन है 'A Sweet Reveal।' इन सभी टीजर्स से पता चलता है कि सैमसंग शायद इस बार एक नया फोल्डेबल फॉर्म फैक्टर लाने की तैयारी कर रहा है।





-1783107467690_m.webp&w=3840&q=75)