Solar Power Bank एक नॉर्मल पावर बैंक की तरह ही होता है. इस डिवाइस में बस एक छोटा सा फर्क होता है.

Written By : हिमांशु तिवारी |  Updated at : 04 Jul 2026 09:45 PM (IST)

Are solar power banks just a gimmick Know this shocking truth before buying one क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच

(क्या होते हैं सोलर पावर बैंक)

Source : Pexels

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सोलर पावर बैंक सामान्य, पर ऊपर छोटा सोलर पैनल।
  • छोटे पैनलों से चार्जिंग धीमी, घंटों लग जाते हैं।
  • यह मुख्य रूप से आपातकालीन बैकअप के लिए उपयोगी है।
  • खरीदते समय क्षमता, फास्ट चार्जिंग और सुरक्षा जांचें।

Solar Power Bank: लो बैटरी की समस्या आज लगभग सभी डिवाइसों के साथ देखने को मिल जाती है. स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप या टैबलेट तक, लोग डिवाइसेज को ज्यादा इस्तेमाल करते हैं जिससे अक्सर लो बैटरी की समस्या देखने को मिलती है. ऐसे में मार्केट में पावरबैंक लोगों के लिए एक बेहतर ऑप्शन माना जाता था. लेकिन अब सोलर पावर बैंक मार्केट में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. लेकिन क्या सच में सोलर पावर बैंक काम करता है या फिर ये एक दिखावा है. आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे का सच.

क्या है Solar Power Bank

जानकारी के मुताबिक, Solar Power Bank एक नॉर्मल पावर बैंक की तरह ही होता है. इस डिवाइस में बस एक छोटा सा फर्क होता है. दरअसल, सोलर पावर बैंक के ऊपर छोटा सा सोलर पैनल लगा होता है. कंपनी दावा करती हैं कि ये डिवाइस सूरज की रौशनी से चार्ज हो जाता है. डिवाइस के ऊपर लगे पैनल से ये डिवाइस को चार्ज कर लेता है. हालांकि, इसकी चार्जिंग क्षमता पूरी तरह सोलर पैनल पर निर्भर नहीं होती.

क्या धूप से चार्ज हो जाता है डिवाइस

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ज्यादातर Solar Power Bank में लगे सोलर पैनल बहुत छोटे साइज के होते हैं. इसी वजह से ये बहुत धीमी गति से बैटरी को चार्ज करते हैं. कई मामलों में देखा गया है कि पूरी बैटरी को चार्ज करने में करीब 60 घंटे या उससे भी ज्यादा का समय लग जाता है. इसलिए अगर आप भी सोचते हैं कि धूप में फोन को रखकर अपना फोन चार्ज कर लेंगे तो ऐसा बिलकुल भी नहीं है.

सोलर पैनल का क्या फायदा

दरअसल, सोलर पावर बैंक के ऊपर लगे पैनल का सबसे बड़ा फायदा आपातकाल स्थिति में आता है. ये इसलिए दिया जाता है कि अगर बिजली सोर्स नहीं है तो इसे धूप में रख दें जिससे कुछ तो बैटरी धीरे-धीरे चार्ज हो सकेगी. इससे जरूरत पड़ने पर फोन में थोड़ी चार्जिंग मिल सकती है. इसीलिए ये चार्जिंग के लिए नहीं बल्कि एक बैकअप के रूप में इस्तेमाल किया जाना चाहिए.

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आप भी सोलर पावर बैंक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको भी इन चीजों का ध्यान रखना चाहिए.
  • कम से कम 10,000mAh या उससे ज्यादा पावर वाले मॉडल को चुनें.
  • USB-C फास्ट चार्जिंग और सेफ्टी फीचर्स जरूर देखें.
  • अगर सोलर चार्जिंग आपके लिए जरूरी है तो बड़े और बेहतर सोलर पैनल वाले मॉडल पर विचार करें.

यह भी पढ़ें:

आपका Google Account है खतरे में? आज ही बदलें ये 5 जरूरी Settings नहीं तो बाद में पड़ेगा पछताना

About the author हिमांशु तिवारी

स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, AI अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है.

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं.

इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है.

Read More

Published at : 04 Jul 2026 11:50 AM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola