ऐमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर सभी के लिए सेल शुरू हो चुकी है, हालांकि बहुत से लोग हैं जो ऑफलाइन शॉपिंग पसंद करते हैं. ऐसे में वे विजय सेल्स की सेल का फायदा उठा सकेंगे. विजय सेल्स पर जारी सेल का नाम ग्रैंड इलेक्ट्रोनिक्स सेल 2026 है.
विजय सेल्स पर लाइव सेल की मदद से इलेक्ट्रोनिक्स आइटम पर मैक्सिमम 60 परसेंट तक का ऑफ मिलेगा. विजय सेल्स की सेल का फायदा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के अलावा ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उठाया जा सकेगा. भारत के कई शहरों में विजय सेल्स के रिटेल स्टोर मौजूद हैं.
विजय सेल्स पर शुरू हुई ग्रैंड इलेक्ट्रोनिक्स सेल के तहत मैक्सिमम 60 परसेंट तक डिस्काउंट हासिल किया जा सकता है. इस सेल के दौरान स्मार्टफोन, एयर कंडीशनर, कूलर फैन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी आदि को खरीद सकते हैं.
सम्बंधित ख़बरें
विजय सेल्स पर बैंक ऑफर भी मिल रहा
विजय सेल्स के दौरान बैंक ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं. अलग-अलग बैंक की तरफ से अलग डिस्काउंट है. कोई 12 हजार रुपये तक का इंस्टैंट दे रहा है तो कोई 7,500 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट दे रहा है.
यह भी पढ़ें: Amazon प्राइम डे सेल में सावधान! कहीं डिलिवर स्कैम का शिकार न हो जाएं
iPhones मॉडल्स पर भी मिल रहा डिस्काउंट
विजय सेल्स की सेल के दौरान iPhones की शुरुआती कीमत 54,400 रुपये में लॉन्च किया है. 5G स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 11,499 रुपये है. यहां ऐपल, सैमसंग, रियलमी, शाओमी जैसे ढेरों ब्रांड के स्मार्टफोन लिस्ट है.
स्मार्ट टीवी पर मिल रहा है डिस्काउंट
विजय सेल्स की सेल के दौरान स्मार्ट टीवी की शुरुआती कीमत 65 परसेंट तक का ऑफ मिलेगा. LG की तरफ से नैनो सेल टीवी को 50 परसेंट तक का ऑफ मिलेगा.
यह भी पढ़ें: चार्जिंग के लिए लगाया स्मार्टफोन, बैंक अकाउंट हो गया खाली, प्राइवेट डेटा भी हुआ लीक, कैसे बचें?
विजय सेल्स पर जारी सेल के दौरान स्मार्ट वॉच को 1,299 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदे जा सकेंगे. विजय सेल्स पर किफायती स्मार्टवॉच से लेकर प्रीमियम वॉच तक शामिल हैं. विजय सेल्स के कई ऑफलाइन स्टोर्स भी मौजूद हैं, जहां जाकर भी इस सेल का फायदा उठा सकते हैं.
---- समाप्त ----





-1783107467690_m.webp&w=3840&q=75)