Nothing Phone 1 को आखिरी बार Android 15 अपडेट मिला है, जिसके साथ कंपनी ने चार साल के सॉफ्टवेयर सपोर्ट का वादा पूरा कर दिया.

ट्रांसपेरेंट डिजाइन और ग्लिफ इंटरफेस के लिए मशहूर यह फोन 2022 में 32,999 रुपये में भारत में लॉन्च हुआ था.
(
Image Credit: Nothing Community
)

Published : July 4, 2026 at 8:02 AM IST
3 Min Read

हैदराबाद: लंदन की स्मार्टफोन कंपनी नथिंग ने अपने स्मार्टफोन करियर की शुरुआत साल 2022 में की थी, जब उन्होने अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च किया, जिसका नाम Nothing Phone 1 था. उस वक्त इस फोन ने अपने ट्रांसपैरेंट डिज़ाइन के साथ काफी लोकप्रियता हासिल की थी. अब यह फोन आधिकारिक तौर पर अपने सॉफ्टवेयर लाइफसाइकिल के आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है.
नथिंग ने अपने कम्यूनिटी फोरम पर एक पोस्ट के जरिए बताया है कि इस डिवाइस को Android 15 के साथ आखिरी बड़ा ओएस अपडेट मिल चुका है. इसके साथ ही फोन को जुलाई 2026 का सिक्योरिटी पैच भी दिया जा रहा है, जो इसके चार साल के सिक्योरिटी सपोर्ट कमिटमेंट को पूरा करता है. इसका मतलब अब हम कह सकते हैं कि नथिंग ने अपने पहले फोन के लिए जो वादा किया था, उसे अब पूरा भी कर दिया है.
— Antonio_Luis | Tech & Community (@Antonio_Luis) July 2, 2026
Nothing Phone 1
इस फोन को जुलाई 2022 में भारत में 32,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. उस समय यह फोन Android 12 पर आधारित Nothing OS 1 के साथ आया था. पिछले चार सालों में इस फोन ने कुल तीन बड़े एंड्रॉयड अपग्रेड्स पाएं हैं और अब Android 15 के साथ इसका अपडेट सफर पूरी तरह थम गया है.
कंपनी ने अपने पोस्ट में साफ किया है कि अपडेट इंस्टॉल करने के दौरान फोन थोड़ा गर्म हो सकता है और बैटरी की खपत भी सामान्य से ज्यादा हो सकती है, लेकिन प्रोसेस पूरा होते ही परफॉर्मेंस पहले जैसी सामान्य हो जाएगी.
इस फोन की लोकप्रियता कैसे बढ़ी
नथिंग ने स्मार्टफोन मार्केट में धमाकेदार एंट्री करने के लिए अपने फोन के डिज़ाइन को यूनिक बनाया, जो उससे पहले किसी ने देखा नहीं था. नथिंग फोन 1 की सबसे बड़ी पहचान उसका ट्रांसपेरेंट बैक पैनल और ग्लिफ इंटरफेस रहा है, जिसे उस दौर में स्मार्टफोन डिजाइन को लेकर एक नई सोच पेश की थी.
इस फोन में 6.55 इंच की फुल-एचडी प्लस ओएलईडी डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 778G+ चिपसेट दिया गया है, जिसे 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है.
Today, Nothing Phone (1) officially entered the history books.
After 3 updates & 4 security patches, journey has come to an end.
It wasn't the fastest.
It wasn't the most powerful.
But it changed smartphone design forever.still own a Phone (1), reply with " still here." 🖤 pic.twitter.com/WJNHujYBgZ
— N Newsroom (@NothingNewsroom) July 3, 2026
इस फोन के पिछले हिस्से पर 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया है, जो फोन के डुअल बैक कैमरा सेटअप में से एक कैमरा सेंसर है. इसके अलावा फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.
आगे क्या होगा?
भले ही नथिंग फोन 1 में अब कोई नया एंड्रॉयड वर्ज़न नहीं मिलेगा, लेकिन कंपनी का कहना है कि यह फोन आज भी डेली-लाइफ के कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. यह फोन रोजमर्रा के कामों के लिए पूरी तरह से सक्षम है. नथिंह का यह पहला डिवाइस कंपनी के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित हुई, जिसका डिज़ाइन आगे चलकर Nothing Phone 2, Nothing Phone 3 और 7 जुलाई को लॉन्च होने वाले बजट फ्रेंडली फोन Nothing Phone 4b में भी देखने को मिला.
For All Latest Updates





