विराट कोहली ने बल्ले से इंटरनेशनल क्रिकेट में कई बड़े कीर्तिमान स्थापित किए हैं। हालांकि, रोहित शर्मा के 5 ऐसे रिकॉर्ड हैं, जिन्हें कोहली के लिए तोड़ ...और पढ़ें

रोहित शर्मा वर्सेस विराट कोहली

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विराट कोहली जब भी मैदान पर उतरते हैं, तो उनके निशाने पर कोई न कोई रिकॉर्ड जरूर होता है। विराट ने सचिन तेंदुलकर, जिन्हें क्रिकेट का भगवान भी कहा जाता है, उनके कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। फैंस उन्हें किंग कोहली बुलाते हैं। हालांकि, रोहित शर्मा के 5 रिकॉर्ड ऐसे हैं, जिसका ताज किंग कोहली के लिए अपने नाम करना लगभग नामुमकिन है। आइए आपको बताते हैं कि रोहित के वो 5 कौन-से रिकॉर्ड हैं, जिसे उनके लिए तोड़ना लगभग मुश्किल होने वाला है।
1. वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर
वनडे क्रिकेट में किसी बल्लेबाज द्वारा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम पर दर्ज है। रोहित ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी खेली थी। हिटमैन के रिकॉर्ड को आज तक कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है। कोहली के लिए ये रिकॉर्ड तोड़ना लगभग मुश्किल है। यहां तक कि विराट अब तक वनडे क्रिकेट में कोई भी दोहरा शतक नहीं लगा सके हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 183 रन रहा है।
2. वनडे में सबसे अधिक दोहरा शतक
दुनिया के किसी बल्लेबाज का सपना होता है कि वो वनडे में दोहरा शतक लगाए। ये रिकॉर्ड इतना दुर्लभ है कि वनडे क्रिकेट के इतिहास में अब तक 10 बल्लेबाजों ने ही दोहरा शतक लगाया है। उसमें से रोहित अकेले हैं, जिन्होंने इस कारनामे को एक या दो नहीं बल्कि तीन बार किया है। विराट अब तक एक भी बार वनडे में दोहरा शतक नहीं लगा सके हैं। ऐसे में उनके लिए रोहित का ये रिकॉर्ड तोड़ना नामुमकिन ही है।
3. एक विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक
रोहित शर्मा ने इंग्लैंड एंड वेल्स की मेजबानी में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2019 में बल्ले से तहलका मचा दिया था। उनका बल्ला टूर्नामेंट में आग उगल रहा था और इस खिलाड़ी ने एक ही विश्व कप में 5 शतक ठोक डाले। वे टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थे। कोहली के लिए रोहित का ये रिकॉर्ड भी तोड़ना लगभग मुश्किल है।
4. टी20 इंटरनेशनल का रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में रोहित के रिकॉर्ड को अब कोहली नहीं तोड़ सकते हैं। दोनों खिलाड़ियों ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है और कोहली, जब खेल रहे थे, तो वे रोहित के इस रिकॉर्ड के आसपास भी नहीं आ सके। रोहित ने टी20 में 5 शतक लगाए हैं। दूसरी तरफ कोहली अपने करियर में मात्र 1 शतक लगा सके। यही नहीं टी20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में रोहित संयुक्त रूप से ग्लेन मैक्सवेल के साथ पहले स्थान पर हैं।
5. इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्के लगाने का रिकॉर्ड
रोहित को 'हिटमैन' नाम उनके हिट लगाने की क्षमता को देखते हुए ही दिया गया था। रोहित ने इसे सही साबित किया है और वे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में पहले स्थान पर हैं। रोहित के बल्ले से अब तक 656 छक्के निकले हैं। कोहली के लिए ये रिकॉर्ड तोड़ पाना असंभव है। उन्होंने अपने करियर में अब तक 322 सिक्स जड़े हैं। यानी रोहित से आधे से भी कम छक्के उन्होंने लगाए हैं।




