
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हासिल की जीत
डलास स्टेडियम में खेले गए राउंड ऑफ 32 मुकाबले में मिस्र ने ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर अंतिम 16 का टिकट हासिल किया। यह मिस्र की वर्ल्ड कप इतिहास में पहली नॉकआउट जीत रही। इस जीत के साथ मिस्र उन चुनिंदा अफ्रीकी टीमों में शामिल हो गई है जिन्होंने वर्ल्ड कप मुकाबले को पेनल्टी शूटआउट में जीता है। इससे पहले, मोरक्को ने 2022 और 2006 में पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज की थी।फिलिस्तीन के झंडे लेकर पहुंचे
मैच खत्म होने के बाद होसम हसन पिच पर मिस्र और फिलिस्तीन दोनों के झंडे लेकर पहुंचे। स्टेडियम में मौजूद कई फैंस ने फ्री फिलिस्तीन के नारे भी लगाए। हसन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह जीत केवल मिस्र के लिए नहीं, बल्कि फिलिस्तीन के लोगों के लिए भी है। उन्होंने कहा, 'मैं यह जीत मिस्र और फिलिस्तीन दोनों के लोगों को समर्पित करता हूं। वे दयालु और इज्जतदार लोग हैं। भगवान उनके शहीदों पर रहम करे और उन्हें ताकत दे।'13वें मिनट में लगाया गोल
इससे पहले मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच के 13वें मिनट में इमाम अशूर ने मिस्र को 1-0 की बढ़त दिलाई। उन्होंने करीम हाफेज के क्रॉस पर शानदार हेडर लगाते हुए मैच का पहला गोल दागा। हालांकि, दूसरे हाफ में मिस्र के खिलाड़ी एडेन ओ'नील गेंद को क्लियर करने के प्रयास में खुद का ही गोल कर बैठे, जिससे स्कोर 1-1 से बराबर हो गया।पेनल्टी में गया था मुकाबला
90 मिनट तक स्कोर बराबर रहने के बाद मुकाबला अतिरिक्त समय में पहुंचा, लेकिन यहां भी किसी भी टीम को गोल करने में सफलता हाथ नहीं लग सकी। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में मिस्र ने अपने चारों प्रयासों में गेंद को गोल पोस्ट के अंदर पहुंचाया, जबकि ऑस्ट्रेलिया के दो प्रयास विफल रहे और मिस्र 4-2 से पेनल्टी शूटआउट को अपने नाम करने में सफल रहा। राउंड ऑफ 16 मुकाबले में मिस्र की भिड़ंत अब अर्जेंटीना से 8 जुलाई को होगी।
लेखक के बारे मेंदीपेश शर्मा दीपेश शर्मा वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने साल 2021 में 'ज़ी न्यूज़' से अपने करियर की शुरुआत की और बहुत कम समय में अपनी सटीक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन से पहचान बनाई। वे जनवरी 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। पत्रकारिता में ऑनलाइन न्यूज डेस्क पर उन्हें काम करने का 4.5 साल का अनुभव है। पत्रकारिता में सक्रिय होने से पहले दीपेश कई खेलों में स्टेट लेवल के खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने बैडमिंटन और ताइक्वांडो में स्टेट लेवल तक प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। विशेषज्ञता: दीपेश शर्मा खास तौर पर खेल की खबर, ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें, एक्सप्लेनर और रिसर्च आधारित खबरें करते हैं। इसके अलावा वह क्रिकेट, बैडमिंटन, रेसलिंग, एथलेटिक्स, WWE, हॉकी और टेनिस जैसे खेलों की गहरी समझ रखते हैं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वह वीडियो एंकरिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग और वीडियो एडिटिंग में निपुण। शिक्षा: मूल रूप से हरियाणा के पलवल के रहने वाले दीपेश ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से बैचेलर में स्नातक किया। उन्होंने साल 2021 में अपनी स्नातक डिग्री पूरी की थी।... और पढ़ें



