श्रीलंका ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट में शनिवार (4 जुलाई) को साई सुदर्शन ने बेहतरीन पारी खेलकर इंडिया ए स्थिति काफी मजबूत कर दी। हालांकि, वह दोहरे शतक से चूक गए। साई ने 267 गेंद पर 22 चौकों की मदद से 168 रनों की पारी खेली। दिलुम सुदीरा ने उन्हें पवेलियन भेजा।
साई सुदर्शन ने इस पारी के दौरान अमन मोखड़े के साथ पहले विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी की। उन्होंने देवदत्त पडिक्कल के साथ 182 रनों की साझेदारी की। ऋतुराज गायकवाड़ के साथ उनकी 42 रनों की साझेदारी हुई। उन्हें ध्रुव जुरेल के साथ 78 रन जोड़े। मोखड़े ने 38, पडिक्कल ने 94, गायकवाड़ 13 रन बनाकर रिटायर हर्ट हुए। जुरेल ने 53 रन बनाए।
भारत के लिए अच्छी खबर
साई सुदर्शन का अच्छा प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पीछे लगी भारतीय टीम को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका दौरा करना है। ऐसे में साई सुदर्शन का इंडिया ए के लिए श्रीलंका में बल्ला चलना अच्छी खबर है। भारतीय टेस्ट टीम के लिए उनका प्रदर्शन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। इसके बाद भी उन्हें टीम प्रबंधन से पूरा समर्थन प्राप्त है। अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले कोच गौतम गंभीर ने कहा था कि साई को नंबर-3 पर पर्याप्त मौके मिलेंगे। अभी ज्यादा मौके नहीं मिले हैं।
देवदत्त पडिक्कल शतक से चूके
श्रीलंका ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच की पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल शतक से चूक गए। उन्होंने 52 गेंद पर 11 चौके की मदद से 94 रन बनाए। पडिक्कल ने पहले मैच की दूसरी पारी में 67 रन बनाए। पूरी खबर पढ़ें।



