iQOO ने अपनी मिड-रेंज Z-सीरीज का विस्तार करते हुए चीन में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन iQOO Z11i लॉन्च कर दिया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,500mAh की ...और पढ़ें

iQOO Z11i को लॉन्च कर दिया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO ने गुरुवार को चीन में अपनी मिड-रेंज Z11 लाइनअप के लेटेस्ट मॉडल के तौर पर iQOO Z11i लॉन्च कर दिया है। ये नया हैंडसेट फिलहाल देश में तीन कलर ऑप्शन्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है। iQOO Z11i में स्क्वायर-शेप रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें LED फ्लैश के साथ सिंगल 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सिस्टम मिलता है। क्वालकॉम का ऑक्टा-कोर Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट इस स्मार्टफोन को पावर देता है, जिसके साथ 8GB तक की रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा, हैंडसेट में 6,500mAh की भारी-भरकम बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.74-inch का LCD स्क्रीन दी गई है।
iQOO Z11i की कीमत और उपलब्धता
चीन में iQOO Z11i के बेस मॉडल 6GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत CNY 1,299 (लगभग 18,000 रुपये) से शुरू होती है। वहीं, इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत CNY 1,499 (लगभग 21,000 रुपये) है। इसके अलावा, सबसे टॉप-एंड वेरिएंट (8GB रैम + 256GB स्टोरेज) को CNY 1,699 (लगभग 24,000 रुपये) की कीमत पर उतारा गया है।
ये स्मार्टफोन फिलहाल चीन में वीवो के ऑनलाइन स्टोर के जरिए सेल के लिए उपलब्ध है। iQOO Z11i को डेजर्ट गोल्ड, मो यिंग और किंगफेंग कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है।

iQOO Z11i के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
ये नया iQOO Z11i एक डुअल सिम हैंडसेट है जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड वीवो के OriginOS 6 पर रन करता है। स्मार्टफोन में 6.74-इंच का HD+ LCD टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 83 प्रतिशत NTSC कवरेज, 90.40 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो ऑफर करता है। कंपनी का दावा है कि ये हैंडसेट डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP65 रेटिंग और मजबूत बॉडी के लिए SGS 5-Star ड्रॉप और शॉक रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन के साथ आता है।
परफॉर्मेंस के लिए iQOO Z11i में 4nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है। इस प्रोसेसर में 1.95GHz पर क्लॉक किए गए छह एफिशिएंसी कोर्स और 2.2GHz की पीक क्लॉक स्पीड देने वाले दो परफॉर्मेंस कोर्स शामिल हैं। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 613 GPU मिलता है। फोन में 8GB तक की LPDDR4x RAM और 256GB तक की UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक का सपोर्ट है।
कैमरे की बात करें तो iQOO Z11i में f/2.2 अपर्चर और ऑटोफोकस के साथ सिंगल 13-megapixel का रियर कैमरा दिया गया है, जो 10x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन के फ्रंट में f/2.2 अपर्चर वाला 5-megapixel का कैमरा दिया गया है, जो वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के अंदर फिक्स है। ये हैंडसेट 1080p तक की वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है।
iQOO Z11i में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो USB Type-C पोर्ट के जरिए 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि ये हैंडसेट सिंगल चार्ज पर 25.3 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम या 21 घंटे तक का टॉक टाइम दे सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.1 और GPS का सपोर्ट मिलता है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और IR ब्लास्टर जैसे सेंसर्स शामिल हैं। इसका डायमेंशन 167.40x77.10x8.39mm और वजन लगभग 209 ग्राम है।





