Jul 03, 2026 09:39 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान

share

Nokia ने अपने पोर्टफोलियो चार नए फीचर फोन को जोड़ा है। इनका नाम Nokia 235 4G (2026), Nokia 215 4G (2026), Nokia 210 4G और Nokia 200 4G। जैसा की नाम से पता चलता है चारों में 4G कनेक्टिविटी है और 13 दिन तक की बैटरी लाइफ देते हैं।

एक साथ चार 4G फोन लाया ब्रांड, 13 दिनों तक चलेगी बैटरी; बोलनेभर से AI करेगा काम

नोकिया ने अपने नए फीचर फोन के तौर पर Nokia 235 4G (2026), Nokia 215 4G (2026), Nokia 210 4G और Nokia 200 4G को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। सभी नए फोन में 4G कनेक्टिविटी है और ये S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं। सभी मॉडल में 1450mAh की बैटरी और 32GB तक एक्सपैंडेबल स्टोरेज है। इनमें वायर्ड और वायरलेस मोड वाला एफएम रेडियो है। नए फीचर फोन में वॉयस कमांड से अलग-अलग फीचर इस्तेमाल करने के लिए AI असिस्टेंट बटन दिया गया है। Nokia 210 4G और Nokia 200 4G में 2.4-इंच का QVGA डिस्प्ले है, जबकि Nokia 235 4G (2026) और Nokia 215 4G (2026) में 2.8-इंच का आईपीएस डिस्प्ले है। फिलहाल कंपनी ने इनकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है। वे वर्तमान में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्टेड हैं। देखें अलग-अलग मॉडल की खासियत...

AI के लिए डेडिकेटेड बटन

नोकिया 235 4G (2026), नोकिया 215 4G (2026), नोकिया 210 4G और नोकिया 200 4G में एक खास AI असिस्टेंट बटन दिया गया है। इसका इस्तेमाल करके आप वॉयस कमांड से टॉर्च चालू कर सकते हैं, रिमाइंडर और अलार्म सेट कर सकते हैं या अपने कॉन्टैक्ट्स में किसी को कॉल कर सकते हैं।

Nokia 210 4G

Nokia 235 4G (2026) की खासियत

नोकिया 235 4G (2026) में QVGA रिजॉल्यूशन के साथ 2.8 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए इसमें वीजीए फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और इसमें 64MB रैम और 128MB इंटरनल स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी ने इस फोन में रिमूवेबल 1450mAh की बैटरी दी है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह 10 घंटे तक का टॉक टाइम और 12 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम देती है। इसे यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है। फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में ब्लूटूथ 5.0, एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक, यूएसबी टाइप-सी और वायर्ड और वायरलेस दोनों सपोर्ट के साथ एफएम रेडियो शामिल हैं। यह कई जीएसएम, डब्ल्यूसीडीएमए और एलटीई बैंड में 2G, 3G और 4G कनेक्टिविटी प्रदान करता है। इसका डाइमेंशन 128.85x55.8x12.86 मिमी और वजन 106 ग्राम है।

Nokia 215 4G (2026) के स्पेसिफिकेशन्स

नोकिया 215 4G (2026) में भी QVGA रिजॉल्यूशन वाला 2.8-इंच का आईपीएस डिस्प्ले, रिमूवेबल 1450mAh की बैटरी और S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसमें VGA फ्रंट कैमरा है। इसमें 64MB रैम और 128MB इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके कनेक्टिविटी ऑप्शन नोकिया 235 4G (2026) जैसे ही हैं। यह वायर्ड और वायरलेस दोनों मोड में एफएम रेडियो को भी सपोर्ट करता है। यह कई जीएसएम, डब्ल्यूसीडीएमए और एलटीई बैंड पर 4G कनेक्टिविटी देता है। इसका साइज 128.8 x 55 x 12.8 एमएम है और वजन 104 ग्राम है।

Nokia 210 4G, Nokia 200 4G के स्पेसिफिकेशन्स

नोकिया 210 4G में 2.4-इंच का QVGA डिस्प्ले है। इसमें LED फ्लैश के साथ VGA रियर कैमरा और VGA फ्रंट कैमरा है। इस मॉडल में 64MB रैम और 128MB इंटरनल स्टोरेज भी है, साथ ही 32GB तक के माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी मिलता है। नोकिया 200 4G में 2.4-इंच का QVGA डिस्प्ले और VGA फ्रंट कैमरा है। इसमें S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम है और यह 32GB तक माइक्रोएसडी कार्ड एक्सपेंशन को सपोर्ट करता है।

Nokia 210 4G और Nokia 200 4G, दोनों में एक जैसी 1450mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर ये 9 घंटे तक का टॉक टाइम और 13 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम देते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें ब्लूटूथ वर्जन 5.0, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर हैं। ये दोनों फोन कई जीएसएम, डब्ल्यूसीडीएमए और एलटीई बैंड पर 4G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं। इनमें वायर्ड और वायरलेस, दोनों मोड में एफएम रेडियो का सपोर्ट मिलता है। नोकिया 210 4G का साइज 126.07x50.5x13.95 एमएम और वजन 92.7 ग्रामहै। नोकिया 200 4G का डिजाइन कॉम्पैक्ट है; इसका साइज 126.07x50.5x13.95 एमएम और वजन 92.3 ग्राम है।