
रोहित शर्मा
![]()
भारत के लिए सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में रोहित शर्मा शीर्ष स्थान पर हैं। साल 2007 से लेकर 2024 तक हिटमैन ने टीम इंडिया के लिए 159 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जिसकी 151 पारियों में उन्होंने 205 सिक्स जड़े। अपने करियर की शुरुआत में रोहित निचले क्रम में बल्लेबाजी करते थे। साल 2013 से उन्होंने पारी का आगाज करना शुरू किया और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। रोहित भारत की ओर से सबसे ज्यादा 4231 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।
सूर्यकुमार यादव
![]()
साल 2021 से लेकर 2026 तक भारत का टी20 फॉर्मेट में प्रतिनिधित्व करने वाले सूर्यकुमार यादव इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। अपने करियर में उन्होंने टीम इंडिया की जर्सी में 113 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। जिसकी 107 पारियों में उनके बल्ले से 179 सिक्स देखने को मिले। सूर्या की मैदान के चारों ओर शॉट्स खेलने की क्षमता उन्हें सबसे अलग बनाती है। 5 साल के करियर में उन्होंने 3272 रन बनाए और भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने में लीड किया।
हार्दिक पांड्या
![]()
हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी हार्दिक 10 साल से टीम इंडिया की रीढ़ बने हुए हैं। निचले क्रम में आकर उन्होंने कई ऐसे मुकाबले जिताए हैं जहां जीत की नामुमकिन नजर आती है। 138 टी20 इंटरनेशनल में उन्हें 109 बार बल्लेबाजी करने का मौका मिला। जिसमें उन्होंने 126 बार गेंद पर हवाई हमला करते हुए मैदान से बाहर भेजा। इसके अलावा उन्होंने 9 बार अर्धशतक का आंकड़ पार किया है।
विराट कोहली
![]()
टीम इंडिया के सुपरस्टार विराट कोहली को क्लासिक शॉट्स खेलते हुए देखा जाता है। वे मैदानी शॉट से गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाने के जादूगर हैं। लेकिन छक्के मारने के मामले में भी उनका कोई तोड़ नहीं है। साल 2010 से लेकर 2024 तक विराट कोहली ने 125 मैचों की 117 पारियों में 4188 रन बनाए, जिसमें 124 सिक्स शामिल रहे। वे भारत की ओर से इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में संन्यास से पहले 4188 रन अपने खाते में जोड़े।
अभिषेक शर्मा
![]()
बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भारत के नए सिक्सर किंग हैं। सिर्फ 2 साल के अंतराल में उन्होंने 100 छक्के पूरे करने का कारनामा कर दिखाया है। अभिषेक ने 49 मैचों की 48 पारियों में 102 सिक्स पूरे कर लिए हैं। 193 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ उन्होंने 1546 रन बनाए हैं। इस छोटे से करियर में उन्होंने 11 फिफ्टी और 2 शतक भी जड़ा दिए हैं।

लेखक के बारे मेंमोहित कुमारमोहित कुमार नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं । उन्हें क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, कुश्ती और बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों को कवर करने में विशेष रुचि है। खेल जगत की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर रियल टाइम अपडेट्स और मैच एनालिसिस तक, वह पाठकों को तेज और सटीक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मोहित जून 2026 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं।पत्रकारिता के क्षेत्र में मोहित कुमार ने वर्ष 2022 में स्पोर्ट्सविकी के साथ अपने करियर की शुरुआत की। यहां उन्होंने मुख्य रूप से खेल पत्रकारिता पर काम किया और विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया। अपने करियर के दौरान उन्होंने टी20 विश्व कप 2022, वनडे विश्व कप 2023, टी20 विश्व कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी और ओलंपिक 2024 जैसे प्रतिष्ठित खेल आयोजनों को कवर किया है।विशेषज्ञता:मोहित खेल जगत की सभी प्रमुख खबरों पर बारीकी से नजर रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम अपडेट्स, मैच रिपोर्ट, प्रीव्यू, रिव्यू और गहन विश्लेषण उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है। लेखन के साथ-साथ कैमरे के सामने आत्मविश्वास के साथ खबरों को प्रस्तुत करना भी उनकी विशेष पहचान है।शिक्षा: मोहित कुमार ने वर्ष 2020 में गुरु जंबेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हरियाणा से पत्रकारिता में स्नातक (बैचलर डिग्री) प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने आईआईएमएमआई (IIMMI) से एंकरिंग और रिपोर्टिंग में डिप्लोमा भी किया है।... और पढ़ें
-1783016692551_m.webp&w=3840&q=75)

-1782928396386_m.webp&w=3840&q=75)
