Footballer Killed by Israel
फिलिस्तीनी फुटबॉलर की गोली मार कर हत्या
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बीच फुटबॉल जगत के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई है। फिलिस्तीन के 32 साल के फुटबॉलर सलीम खादर अल-अश्कर की इजरायल डिफेंस फोर्स की गोली लगने से मौत हो गई। वे खान यूनिस सर्विसेज क्लब के गोलकीपर थे। इस घटना की पुष्टि फिलिस्तीनी फुटबॉल संघ (PFA) ने आधिकारिक रूप से कर दी है। संघ ने खिलाड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे फिलिस्तीनी खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। पीएफए के अनुसार अल-अश्कर की मौत खान यूनिस के उत्तर-पूर्व में स्थित अल-करारा कस्बे में हुई। जहां उनको गोली मारी गई।

5 महीने पहले हुई थी शादी

सबसे भावुक करने वाली बात यह है कि अल-अश्कर की शादी महज पांच महीने पहले ही हुई थी। उनकी पत्नी अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। यानी सलीम अपने पहले बच्चे का चेहरा देखने से पहले ही दुनिया को अलविदा कह गए। यह खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें श्रद्धांजलि दी। PFA की पोस्ट का कमेंट बॉक्स भी फैंस की संवेदनाओं से भर गया है।

ID@undefined

Caption not available.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

पीएफए ने अपने बयान में यह भी बताया कि अल-अश्कर अपने परिवार में सात बहनों के इकलौते भाई थे। उनके निधन से न केवल उनकी पत्नी और अजन्मे बच्चे का भविष्य प्रभावित हुआ है। बल्कि उनकी सातों बहनों और पूरे परिवार पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके साथी खिलाड़ियों और कोचों ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

1,009 फिलिस्तीनी खिलाड़ियों की हो चुकी है मौत

इसके साथ ही आपको बता दें कि गाजा में जारी संघर्ष का असर पूरे फिलिस्तीनी खेल जगत पर भी साफ दिखाई दे रहा है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर 2023 में गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक 1,009 फिलिस्तीनी खिलाड़ियों की मौत हो चुकी है। इनमें अकेले फुटबॉल से जुड़े 567 खिलाड़ी, कोच, रेफरी शामिल हैं। इन आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस संघर्ष ने फिलिस्तीन के खेल ढांचे और खिलाड़ियों को कितना बड़ा नुकसान पहुंचाया है।
मोहित कुमार

लेखक के बारे मेंमोहित कुमारमोहित कुमार नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं । उन्हें क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, कुश्ती और बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों को कवर करने में विशेष रुचि है। खेल जगत की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर रियल टाइम अपडेट्स और मैच एनालिसिस तक, वह पाठकों को तेज और सटीक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मोहित जून 2026 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं।पत्रकारिता के क्षेत्र में मोहित कुमार ने वर्ष 2022 में स्पोर्ट्सविकी के साथ अपने करियर की शुरुआत की। यहां उन्होंने मुख्य रूप से खेल पत्रकारिता पर काम किया और विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया। अपने करियर के दौरान उन्होंने टी20 विश्व कप 2022, वनडे विश्व कप 2023, टी20 विश्व कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी और ओलंपिक 2024 जैसे प्रतिष्ठित खेल आयोजनों को कवर किया है।विशेषज्ञता:मोहित खेल जगत की सभी प्रमुख खबरों पर बारीकी से नजर रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम अपडेट्स, मैच रिपोर्ट, प्रीव्यू, रिव्यू और गहन विश्लेषण उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है। लेखन के साथ-साथ कैमरे के सामने आत्मविश्वास के साथ खबरों को प्रस्तुत करना भी उनकी विशेष पहचान है।शिक्षा: मोहित कुमार ने वर्ष 2020 में गुरु जंबेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हरियाणा से पत्रकारिता में स्नातक (बैचलर डिग्री) प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने आईआईएमएमआई (IIMMI) से एंकरिंग और रिपोर्टिंग में डिप्लोमा भी किया है।... और पढ़ें