समय रैना ने अपने शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के दूसरे एपिसोड में बातों-बातों में नीट पेपर लीक कंट्रोवर्सी के मुद्दे पर बात की. समय रैना का ये स्टैंड फैंस को पसंद आ रहा है. फैंस उनकी सराहना कर रहे हैं.

X

खबरों के मुताबिक, समय रैना को नेटफ्लिक्स के साथ इंडियाज गॉट 2 के लिए 15-20 करोड़ रुपये का भुगतान मिला।

खबरों के मुताबिक, समय रैना को नेटफ्लिक्स के साथ इंडियाज गॉट 2 के लिए 15-20 करोड़ रुपये का भुगतान मिला।

समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के दूसरे सीजन को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में हर्ष लिंबाचिया, कीकू शारदा और चंदन प्रभाकर गेस्ट बनकर पहुंचे. शो के दौरान समय रैना ने मजाक-मजाक में नीट पेपर लीक के मुद्दे पर बात की. समय के इस अंदाज से फैंस काफी इंप्रेस नजर आ रहे हैं. 

NEET पेपर पर क्या बोले समय रैना?

दरअसल, शो में जेनी नाम की एक फीमेल मेडिकल स्टूडेंट ने अपनी सिंगिंग का हुनर दिखाया. कंटेस्टेंट ने अपनी परफॉर्मेंस देने के बाद बताया कि वो होम्योपैथी की पढ़ाई कर रही है. जेनी ने ये भी बताया कि वो पहली बार मुंबई आई हैं. लेकिन कम अटेंडेंस की वजह से उन्हें अगले ही दिन लौटना होगा, क्योंकि उन्हें कॉलेज जाना है.

सम्बंधित ख़बरें

जेनी की इस बात पर समय ने उनसे मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें होम्योपैथी के बजाए एलोपैथी पढ़नी चाहिए. बातचीत के दौरान समय रैना ने अपने अंदाज में इनडायरेक्टली नीट पेपर लीक का मुद्दा भी उठा लिया. 

समय रैना से इंप्रेस फैंस

समय रैना कंटेस्टेंट जेनी से बोले- आप असली डॉक्टर क्यों नहीं बन जातीं? अभी तो पेपर भी लीक हो गए हैं. समय ने इशारों-इशारों में नीट पेपर लीक कंट्रोवर्सी पर तंज कस डाला. उनकी ये बात सुनकर सभी की हंसी छूट पड़ी. 

नीट पेपर लीक को लेकर समय रैना की बातचीत की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. अपने शो में नीट पेपर जैसे पर अहम मुद्दे पर बात करने पर फैंस समय रैना की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. फैंस समय की जमकर सराहना कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- कुछ सेलेब्स में तो गट्स है.  

समय रैना की बात करें तो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के सीजन 1 में हुई कंट्रोवर्सी के बाद उन्होंने धांसू कमबैक किया है. 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के सीजन 2 के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी ने अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाए. शो को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. 

---- समाप्त ----

    ये भी देखें