harsh limbachiyaa kiku roast samay raina
India's Got Latent: हर्ष लिंबाचिया और कीकू शारदा ने समय रैना की कर दी बत्ती गुल! जमकर किया रोस्ट
समय रैना हाल ही अपने शो India's Got Latent का दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर लेकर आए, जो खूब चर्चा में है। समय वैसे तो अपने शो में आए हर कंटेस्टेंट और सेलिब्रिटी जज को रोस्ट करते और खिंचाई करते नजर आते हैं, पर इस बार जब हर्ष लिंबाचिया, कीकू शारदा और चंदन प्रभाकर पहुंचे, तो उन्होंने समय रैना की सिट्टी-पिट्टी ही गुम कर दी। तीनों ने समय रैना को जमकर रोस्ट किया और मजाक उड़ाया। हर्ष लिंबाचिया ने तो समय रैना के लीगल मामलों से लेकर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का मजाक उड़ाने को लेकर भी समय रैना की खिंचाई कर दी। ऐसे-ऐसे जोक्स और पंच मारे कि दर्शक भी हंसने लगे और समय रैना का चेहरा देखने वाला था। वह भी हंस पड़े।

हर्ष लिंबाचिया, कीकू शारदा और चंदन प्रभाकर 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के दूसरे एपिसोड में पहुंचे थे। एपिसोड के दौरान, कीकू और हर्ष ने समय रैना के कानूनी मामलों का मजाक उड़ाया। उन्होंने समय रैना के शो के पहले सीजन के विवादों पर भी तंज कसा।

कीकू शारदा ने समय रैना के शो पर कसा तंज

एक सीक्वेंस ऐसा आया, जब कीकू शारदा ने एक क्यू कार्ड देखते हुए समय रैना से शो के स्पॉन्सर्स की लंबी लिस्ट के बारे में पूछा लिया। कीकू ने कहा, 'आपके पास इतने सारे स्पॉन्सर्स हैं? मुझे लगा था कि जिस तरह से यह जगह इतनी बार टूटती-फूटती है, आपके स्पॉन्सर्स तो सिर्फ सीमेंट और मेटल बार ही होंगी।'

हर्ष लिंबाचिया ने समय रैना को किया रोस्ट, सिट्टी-पिट्टी गुम

इसके बाद हर्ष लिंबाचिया ने समय रैना का मजाक उड़ाया और कहा, 'आप कुछ भी कहें, लेकिन मैं कभी सबसे बड़ी कोर्ट तक नहीं पहुंचा। उसके पास तो मंथली पास है। वह वहां जाता है और अपनी हाजिरी लगाता है। वह कहता है, 'स्कैंडल की चिंता बाद में करेंगे। बस मेरी हाजिरी लगा दो।' इतना सुनते ही दर्शक और सारे जज जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

अमिताभ बच्चन को समय ने किया था रोस्ट, हर्ष ने यूं लिया बदला

हर्ष लिंबाचिया ने समय रैना को यहीं नहीं बख्शा, बल्कि जब अरुणाचल प्रदेश की एक कंटेस्टेंट स्टेज पर आई, तो उसने कहा कि वह एक दिन के लिए अमिताभ बच्चन के साथ अपनी जिंदगी की अदला-बदली करना चाहती है। यह सुनकर जब समय रैना ने उससे पूछा कि अमिताभ सर के साथ क्या करना है क्योंकि वो तो लेजेंड हैं, तो हर्ष बीच में बोल पड़े- क्योंकि इसने तो बहुत गलत किया है उनके साथ। यह सुनकर सभी हंसी से लोट-पोट हो जाते हैं। समय रैना भी झेंप जाते हैं और खूब हंसते हैं।

समय रैना ने अमिताभ बच्चन और अभिषेक पर मारा था यह जोक

बता दें कि जब समय रैना एक बार 'कौन बनेगा करोड़पति' में गए थे, तो इस बारे में उन्होंने अपने स्टैंड-अप स्पेशल Still Alive में बताया था। समय रैना ने कहा था कि हॉट सीट पर बैठने के बाद उनके दिमाग में उलटे-सीधे विचार आ रहे थे, पर उन्होंने खुद पर काबू रखा, ताकि उनकी इमेज बनी रहे। फिर बताया कि वह अमिताभ बच्चन और अभिषेक पर एक जोक मारना चाहते थे, जो 'केबीसी' में नहीं सुनाया

अभिषेक बच्चन के करियर पर कसा था तंज

समय रैना बोले थे, 'सर, आपने इतना पोलियो का एड किया, फिर भी अपने बेटे को पांव पर क्यों नहीं खड़ा कर पाए सर।' इसके जरिए समय ने अभिषेक बच्चन के करियर पर तंज कसा था।
संगीता तोमर

लेखक के बारे मेंसंगीता तोमरसंगीता तोमर, नवभारतटाइम्स ऑनलाइन में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह अभी NBT (Digital) की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुड़ी हैं। उनकी विशेष रुचि सिनेमा और सितारों की दुनिया की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS खबरों, गॉसिप, बॉक्स ऑफिस, सेलेब इंटरव्यूज में है। संगीता, टीवी और वेब सीरीज की ख़बरों में भी खास दिलचस्पी रखती हैं। अपने करियर में उन्होंने मनोरंजन के अलावा समसामयिक खबरों के लिए भी डेस्क और ऑन ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वह टीवी के लिए कई स्पेशल प्रोग्राम प्रोड्यूस कर चुकी हैं। उनके पास गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री है। पत्रकारिता अनुभव: संगीता तोमर के पास 15 साल का अनुभव है, जिसमें उन्होंने न्यूज चैनल से लेकर प्रिंट (IANS), मल्टीमीडिया और डिजिटल की दुनिया में काम किया। कई मौकों पर रिपोर्टिंग भी की। करियर में कहां-कहां काम:संगीता तोमर ने करियर की शुरुआत फोकस न्यूज चैनल में बतौर इंटर्न शुरू की थी। इसके बाद वह उसी न्यूज चैनल में ट्रेनी और फिर असिस्टेंट प्रोड्यूसर बनीं। दो-तीन वीकली प्रोग्राम क्यूरेट और प्रोड्यूस किए। इसके बाद उन्होंने IANS में इंग्लिश में प्रिंट की स्टोरीज लिखना और वॉइसओवर, मल्टीमीडिया पैकेज बनाना और लिखना शुरू किया। यहां वह मनोरंजन बीट पर काम करती थीं। इसके बाद उन्होंने अमर उजाला, फिर दैनिक भास्कर और उसके बाद नवभारत टाइम्स डिजिटल के साथ जुड़ीं। रूचि और विशेषज्ञता: संगीता को सिनेमा और मनोरंजन के जगत में सितारों और फिल्मों के बारे में पढ़ना, गहनता से जानना और लिखना पसंद है। वह किसी भी विषय पर गहन रिसर्च के बाद किसी भी एंगल से लिख सकती हैं। उन्हें फिल्मों और सीरियलों के अलावा वेब सीरीज में भी दिलचस्पी है। उन्हें किताबें पढ़ना और म्यूजिक सुनना पसंद है।... और पढ़ें