भारत और इंग्‍लैंड (India vs England) के बीच इन दिनों 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। ...और पढ़ें

HighLights

  1. बारिश की भेंट चढ़ा था पहला मैच

  2. भारतीय टीम ने बनाए थे 189 रन 

  3. इंग्‍लैंड को बैटिंग का मौका नहीं मिला

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत और इंग्‍लैंड (India vs England) के बीच इन दिनों 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। 1 जुलाई को चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला गया पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। अब दोनों टीम दूसरे मुकाबले के लिए तैयार हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि दूसरा टी20 कब और कहां खेला जाएगा? साथ ही इस मैच को टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं? पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू हुआ था। वहीं दूसरे मैच की टाइमिंग में बदलाव है।

लाइव स्‍ट्रीमिंग डिटेल (ENG vs IND 2nd T20I Live Streaming)

भारत और इंग्‍लैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कब खेला जाएगा?

भारत और इंग्‍लैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शनिवार, 4 जुलाई को खेला जाएगा।

भारत और इंग्‍लैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा?

भारत और इंग्‍लैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा।

भारत और इंग्‍लैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

भारत और इंग्‍लैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस आधा घंटे पहले होगा।

भारत और इंग्‍लैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को टीवी पर कैसे देख सकते हैं?

भारत और इंग्‍लैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

भारत और इंग्‍लैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?

भारत और इंग्‍लैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को मोबाइल पर सोनी लिव एप और जियो हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं। मैच से जुड़ी सभी खबरें, लाइव ब्‍लॉग और मैच रिपोर्ट आप दैनिक जागरण एप और वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं।

भारत टीम

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वॉशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई।

इंग्लैंड टीम

फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सोनी बेकर।

हेड टू हेड के आंकड़े

भारत और इंग्‍लैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल में कड़ी टक्‍कर देखने को मिलती है। दोनों टीमों के बीच अब तक 31 बार आमना-सामना हुआ है। इस दौरान भारतीय टीम ने 18 मुकाबले अपने नाम किए हैं। वहीं इंग्‍लैंड टीम ने 12 मैच जीते हैं। 1 मैच बेनतीजा भी रहा है।

इंग्‍लैंड की जमी पर इन टीमों के बीच 10 बार भिड़ंत देखने को मिली है। विरोधी टीम के घर पर भारत कमजोर नजर आती है। मैन इन ब्‍ल्‍यू ने इंग्‍लैंड में 4 मैच ही जीते हैं। 5 में उन्‍हें हार का मुंह देखना पड़ा और 1 मैच का नतीजा नहीं निकल पाया।