भारतीय क्रिकेट का इतिहास काफी पुराना है, लेकिन टीम इंडिया ने पहले वनडे मैच खेलने का गौरव 52 साल पहले यानी साल 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ हासिल किया था। 2 मैचों की इस सीरीज में भारतीय टीम को 0-2 से हार मिली थी। चलिए ये तो बात रही भारतीय वनडे क्रिकेट की शुरुआत की, लेकिन क्रिकेट के इस प्रारूप में भारत को अपने पहले शतक के लिए 9 साल लंबा इंतजार करना पड़ा। यानी भारत के लिए वनडे में पहला शतक साल 1983 में आया और वो भी विश्व विजेता कप्तान कपिल देव के बल्ले से।

कपिल देव भारतीय क्रिकेट का वो नाम जिन्होंने ऐसी उपलब्धि हासिल की जिसने क्रिकेट के खेल को इस देश में पॉपुलर बनाने का काम किया। कपिल देव की कप्तानी में भारत ने साल 1983 में पहला वनडे वर्ल्ड कप खिताब इंग्लैंड की धरती पर वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीम को हराकर जीता था और इसके बाद से भारतीय टीम ने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। वनडे वर्ल्ड कप के इस सीजन में कपिल देव के बल्ले से एक ऐसी पारी निकली जो ऐतिहासिक थी और इसे हमेशा याद किया जाएगा।

कपिल देव ने लगाया था भारत के लिए पहला वनडे शतक

कपिल ने साल 1983 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 175 रन की पारी खेली थी और ये वनडे प्रारूप में भारत का पहला शतक भी था। कपिल देव ने जिस हालात में ये पारी खेली थी उससे पूरी दुनिया हैरान रह गई थी। कपिल देव ने सिर्फ 138 गेंदों पर ये पारी खेली थी और इस दौरान उनके बल्ले से 6 छक्के और 16 चौके भी निकले। कपिल की इस पारी ने ही संकेत दे दिए थे कि भारत इस वर्ल्ड कप में कुछ खास करेगा और ऐसा ही हुआ।

5 विकेट गिरने के बाद कपिल ने लगाया था शतक

1983 के वनडे वर्ल्ड कप का 20वां मैच भारत और जिम्बाब्वे के बीच 18 जून को खेला गया था। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसलाकिया और टीम की शुरुआत काफी खराब रही थी। सुनील गावस्कर और श्रीकांत शून्य पर आउट हो गए थे इसके बाद मोहिंदर अमरनाथ (5 रन) और संदीप पाटिल (1 रन) भी जल्दी आउट हो गए। पांच विकेट गिरने के बाद कपिल देव ने अकेले पारी को संभाला और भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। कपिल की पारी के दम पर टीम इंडिया ने यह मैच 31 रनों से जीता था।

कपिल देव का वनडे क्रिकेट करियर

कपिल देव ने अपने वनडे क्रिकेट करियर में कुल 225 मैच खेले थे जिसके 198 पारियों में उन्होंने एक शतक और 14 अर्धशतक की मदद से 3783 रन बनाए थे। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 175 रन रहा था जबकि उनका औसत 23.79 रहा था। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने इन मैचों में 253 विकेट भी लिए थे और वनडे में उनकी बेस्ट बॉलिंग 43 रन देकर 5 विकेट रहा था। वनडे मे कपिल देव ने एक बार 5 विकेट हॉल जबकि 3 बार 4 विकेट हॉल लेने का कमाल किया था।

52 साल में 45 खिलाड़ी लगा चुके हैं 333 शतक

भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट के पिछले 52 साल के इतिहास में कुल 45 खिलाड़ियों ने शतक लगाने का गौरव हासिल किया है। इन 45 खिलाड़ियों के बल्ले से कुल 333 शतक निकल चुके हैं जिसमें विराट कोहली पहले स्थान पर हैं जिन्होंने अब तक खेले 311 मैचों में कुल 54 शतक लगाए हैं जबकि सचिन तेंदुलकर दूसरे स्थान पर हैं जिन्होंने 463 मैचों में 49 शतक लगाए थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 285 मैचों में 33 शतक लगाए थे।

भारत की तरफ से वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-10 बैटर

खिलाड़ीमैचपारीनाबादरन10050चौकेछक्केउच्चतमऔसतगेंदSR0कब से कब तकविराट कोहली31129947147975477137616818358.711577193.82182008-2026सचिन तेंदुलकर463452411842649962016195200*44.832136886.23201989-2012रोहित शर्मा28527737117203362110736326448.831260692.97162007-2026सौरव गांगुली30829723112212271110418918340.951523573.65161992-2007शिखर धवन16716410679317398427914344.11743691.3552010-2022वीरेंद्र सहवाग241235979951537109213121935.377655104.44141999-2013युवराज सिंह301275398609145289615315036.47984687.43182000-2017राहुल द्रविड़340314391076812829424215339.151512771.18131996-2011गौतम गंभीर147143115238113456117150*39.68614485.25112003-2013शुभमन गिल6463931919183676720859.093158101.0412019-2026

वैभव को मौका नहीं, प्रिंस यादव इन; दिनेश कार्तिक ने दूसरे टी20 के लिए किया भारत की संभावित प्लेइंग 11 का चयन

इंग्लैंड के खिलाफ 4 जुलाई को होने वाले दूसरे टी20 मैच के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन का चयन किया। उन्होंने सिर्फ एक बदलाव की बात कही। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)