
आय से अधिक संपत्ति की पुख्ता शिकायत मिलने के बाद हरकत में आई EOW की अलग-अलग टीमों ने शुक्रवार को धीमोले के गाडरवारा और लखनादौन स्थित रिहायशी परिसरों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
गाडरवारा और लखनादौन में आलीशान बंगले और लग्जरी गाड़ियां
EOW अधिकारियों के मुताबिक, गाडरवारा स्थित आवास की तलाशी के दौरान करीब 1 करोड़ रुपये कीमत का एक आलीशान मकान, 45,000 रुपये नकद और करीब 61 लाख रुपये मूल्य का घरेलू सामान बरामद किया गया है। इसके अलावा, सर्चिंग में 209 ग्राम सोने के आभूषण, 671 ग्राम चांदी, एक महिंद्रा थार और एक फोर्ड फिगो कार भी जब्त की गई है।वहीं, लखनादौन स्थित परिसर से जांचकर्ताओं को एक अन्य मकान, एक कमर्शियल दुकान, एक प्लॉट और करीब तीन एकड़ कृषि भूमि के दस्तावेज मिले हैं। इसके साथ ही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और कंक्रीट मिक्सर मशीन जैसी संपत्तियों का भी पता चला है।
बैंक लॉकर और निवेश दस्तावेजों की स्क्रूटनी जारी, बढ़ेगा आंकड़ा
EOW के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि यह केवल शुरुआती सर्चिंग का आंकड़ा है। आरोपी पूर्व मुख्य नगरपालिका अधिकारी के बैंक खातों, लॉकरों और विभिन्न सेक्टरों में किए गए निवेश के दस्तावेजों की बारीक स्क्रूटनी अभी की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद इस काली कमाई का आंकड़ा और भी बड़ा होने की पूरी संभावना है।
लेखक के बारे मेंआकाश सिकरवारआकाश सिकरवार नवभारतटाइम्स.कॉम की मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ डिजिटल टीम में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं। उनके पास प्रिंट, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता का 7 वर्षों का लंबा अनुभव है। जुलाई 2023 में NBT ऑनलाइन से जुड़ने से पहले वे पंजाब केसरी ग्रुप और सारांश टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विशेषज्ञता: आकाश की मुख्य विशेषज्ञता मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम और प्रशासनिक खबरों का सटीक विश्लेषण करने में है। वे इन क्षेत्रों के ऐतिहासिक महत्व, जमीनी विवादों, जल-जंगल-जमीन के मुद्दों और शासन-प्रशासन की जनहितैषी खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। वे जटिल विषयों को सरल भाषा में डिकोड करने और उनके सामाजिक असर को उजागर करने में माहिर हैं। पत्रकारिता अनुभव और शिक्षा: आकाश ने साल 2019 में पंजाब केसरी ग्रुप से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां उन्होंने ऑटोमोबाइल जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग पर विशेष काम किया। इसके बाद सारांश टाइम्स में सीनियर सब-एडिटर के रूप में न्यूज रिसर्च और डेस्क मैनेजमेंट का अनुभव हासिल किया। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में एम.ए. और बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा से पीजी डिप्लोमा किया है।... और पढ़ें



