Bharat Tiwari Encounter: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का कहना है कि सरकार दिखावटी कार्रवाई कर रही है. जो भी अपराधी हैं उनको संरक्षण मिलता है. पढ़िए और क्या कुछ कहा है.
Written By : अजीत कुमार, पटना | Updated at : 02 Jul 2026 04:42 PM (IST)

(भरत तिवारी एनकाउंटर केस)
Source : PTI/CMO
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने भरत भूषण तिवारी (Bharat Bhushan Tiwari) के एनकाउंटर को लेकर सरकार पर हमला बोला है. मीडिया से बातचीत में आरजेडी नेता ने दावा किया है कि सीएम सम्राट चौधरी (CM Samrat Choudhary) के कहने पर ये एनकाउंटर हुआ है.
दरअसल तेजस्वी यादव से गुरुवार (02 जुलाई, 2026) को मीडिया ने भरत तिवारी के एनकाउंटर और सरकार की ओर से की जा रही कार्रवाई पर सवाल किया था. इस पर उन्होंने कहा, "सरकार दिखावटी कार्रवाई कर रही है... यहां जो भी अपराधी हैं उनको संरक्षण मिलता है. सुनवाई और कार्रवाई नहीं होती…"
'बिना मुख्यमंत्री की अनुमित से...'
तेजस्वी यादव ने आगे कहा, "हम तो बता रहे हैं… बिना मुख्यमंत्री की अनुमित से किसी की हिम्मत नहीं है… गृह मंत्री वही (सम्राट चौधरी) हैं… बड़े अधिकारी के द्वारा मैसेज भेजा गया तब एनकाउंटर हुआ…"
#WATCH | पटना, बिहार: भरत भूषण तिवारी मामले में IPS राजेश कुमार शर्मा के तबादले पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "...सही तरीके से सुनवाई और कार्रवाई नहीं हो रही है; यही सच्चाई है... मुख्यमंत्री की अनुमति के बिना कोई भी कार्रवाई करने की हिम्मत… pic.twitter.com/Pt4GHUC2zw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 2, 2026
जानकारी हो कि शाहपुर के एसडीपीओ राजेश शर्मा पर भरत तिवारी के एनकाउंटर मामले में एफआईआर हुई थी. इसके बाद उनको पुलिस मुख्यालय अटैच किया गया था. बीते बुधवार को नई पोस्टिंग मिल गई है. अब राजेश शर्मा को मद्य निषेध व स्वापक नियंत्रण ब्यूरो इकाई में डीएसपी बनाया गया है. इसी पर तेजस्वी यादव ने उक्त बयान दिया है.
यह भी पढ़ें- 'सम्राट सरकार ने हत्या के आरोपी को किया पुरष्कृत', राजेश शर्मा की पोस्टिंग से बढ़ा सियासी पारा
नीतीश कुमार पर क्या बोले तेजस्वी यादव?
दूसरी ओर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी. एक सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा, "नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के लायक हैं, उप प्रधानमंत्री की बात जो बोल रहा है ये निचली बात है. उनकी बेईज्जती की जा रही है."
यह भी पढ़ें- राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, 20 साल बाद नए आवास में शिफ्ट हुआ परिवार

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं. वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है. सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.
Read More
Published at : 02 Jul 2026 04:34 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola






