
18 मई से लापता था सुरेंद्र
सिकंदरा थाना क्षेत्र की रेणुका धाम कॉलोनी निवासी 44 वर्षीय सुरेंद्र कुमार शर्मा अपनी पत्नी रूबी, दो बच्चों और मां के साथ रहते थे। मृतक के भाई अनिल शर्मा के अनुसार, 18 मई को रूबी ने फोन कर कहा कि पुलिस घर पर दबिश दे रही है, इसलिए बच्चों और मां को अपने साथ ले जाएं। इसके बाद उसने बताया कि सुरेंद्र घर छोड़कर कहीं चले गए हैं। इस सूचना के आधार पर थाना सिकंदरा में सुरेंद्र की गुमशुदगी दर्ज कराई गई।पुलिस के साथ खोजबीन का नाटक
परिजनों का आरोप है कि सुरेंद्र की तलाश के दौरान रूबी पुलिस के साथ सीसीटीवी फुटेज देखने जाती रही और मोहल्ले में पति के लापता होने पर रोने-बिलखने का नाटक भी करती रही। हालांकि, उसके बयानों में लगातार विरोधाभास मिलने के कारण परिवार को उस पर शक होने लगा।मृतक के भाई ने ऐसे खोला राज
मृतक के भाई अनिल शर्मा ने बताया कि रूबी लगातार अलग-अलग बातें कह रही थी, जिससे उन्हें शक हुआ। उन्होंने बैंक स्टेटमेंट की जांच की और फिर रूबी को भरोसा दिलाया कि सच बताने पर उसकी मदद करेंगे। फिर आज सुबह इसका कॉल आया कि घर आओ, तो मैं सुबह 6 बजे घर आया, इसके बाद रूबी ने स्वीकार किया कि सुरेंद्र बाथरूम में है। जब मैंने बाथरूम में देखा तो वहां कुछ नहीं मिला। दोबारा पूछने पर उसने बताया कि जमीन के नीचे दफन है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और खुदाई में कंकाल बरामद हुआ।बाथरूम की खुदाई में मिला कंकाल
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाथरूम के फर्श की खुदाई कराई। खुदाई के दौरान फर्श के नीचे से मानव कंकाल बरामद हुआ। पुलिस ने अवशेषों को पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी।पुलिस का बयान
डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि सुरेंद्र नशे का आदी था। वह शराब के साथ-साथ नशे की गोलियां भी खाता था। हत्या वाले दिन रूबी ने सुरेंद्र को नशे की गोलियों की ओवरडोज दे दी। इसके बाद उसकी हत्या करके बाथरुम में उसके शव को गाढ़ दिया था। अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम, फोरेंसिक रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर तय होगा।आरोपी पत्नी हिरासत में
पुलिस ने आरोपी पत्नी रूबी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, यह भी जांच की जा रही है कि इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी। पुलिस तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में लगी है।
लेखक के बारे मेंदेवेश पांडेयदेवेश पांडेय नवभारतटाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत हैं। वे एनबीटी की उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजिटल टीम के सदस्य हैं। देवेश के पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता का 9 साल का व्यापक अनुभव है। उन्होंने मई 2025 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन ज्वॉइन किया था। इससे पहले वे इंडिया न्यूज, भारत समाचार, न्यूज वन इंडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों सहित कई डिजिटल चैनल में विभिन्न भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। देवेश की प्राथमिकता उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीतिक, क्राइम और प्रशासनिक खबरों का सटीक और विश्वसनीय विश्लेषण पाठकों तक पहुंचाना है। उन्हें यूपी-उत्तराखंड के तमाम शहरों के ऐतिहासिक महत्व, अपराध की साइड स्टोरी और जनहित से जुड़ी शासन-प्रशासन की खबरें लिखने में रुचि है। उत्तर प्रदेश की क्राइम, राजनीति, गवर्नेंस, खेल, पब्लिक हेल्थ और नागरिक अधिकारों से जुड़ी खबरो को लिखना। इसके साथ ही देवेश खेल की खबरों को लेकर भी अपनी काफी रुचि रखते हैं। देवेश पांडेय ने लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। देवेश डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट मीडिया में 9 साल काम करने का अनुभव रखते हैं। उन्होंने ने 2016 के आखिर में यूपीटीवी लिमिटेड (भारत समाचार) के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां यूपी-उत्तराखंड में हुए 2017 विधानसभा चुनाव को डेस्क से महत्वपूर्ण खबरों और राजनीतिक घटनाक्रमों के साथ कवर किया। इसके बाद न्यूज वन इंडिया में असाइनमेंट डेस्क पर रहते हुए 2019 में हुए लोकसभा चुनाव को कवर किया। इसके बाद 2022 में उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनावों को इंडिया न्यूज सहित डिजिट चैनल्स में रहते हुए कवर किया।... और पढ़ें
-1783098081555_m.webp&w=3840&q=75)

