Jul 03, 2026 09:00 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
साउथ अफ्रीका की मेंस और वुमेंस टीम पिछले 4 सालों में 8 बार आईसीसी इवेंट्स के नॉकआउट मुकाबलों में हारी है। वुमेंस टीम इस दौरान 3 बार तो मेंस टीम 1 बार फाइनल में पहुंची है। साउथ अफ्रीका की मेंस के बाद वुमेंस टीम भी चोकर्स बन गई है।

साउथ अफ्रीका की मेंस टीम के बाद वुमेंस टीम के सिर भी 'चोकर्स' का तमगा लग गया है। पूरे आईसीसी टूर्नामेंट के दौरान टीम अच्छा परफॉर्म करती है। ग्रुप स्टेज में अहम मुकाबले जीतती है, मगर जैसे ही बारी नॉकआउट स्टेज की आती है तो टीम चोक कर जाती है। हाल ही में साउथ अफ्रीका की वुमेंस टीम को आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। यह पहला मौका नहीं है जब साउथ अफ्रीका ने इस तरह से चोक किया हो। टीम इससे पहले दो टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचकर भी खिताब अपने नाम नहीं कर सकीं। साउथ अफ्रीका के मेंस और वुमेंस टीम के पिछले 4 साल में हुए आईसीसी टूर्नामेंट के आंकड़े उठाएं तो उनकी टीम 8 बार दिल तुड़वा चुकी है। जी हां। उन्होंने इस दौरान एक आईसीसी खिताब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के रूप में जीता है, मगर लिमिटेड ओवर क्रिकेट में सूखा जारी है।
साउथ अफ्रीका की वुमेंस टीम ने 4 साल में खेले 3 फाइनल
साउथ अफ्रीका की वुमेंस टीम 2023 से 2026 के बीच तीन फाइनल और एक सेमीफाइनल हार चुकी है। इंग्लैंड के खिलाफ हालिया हार से पहले साउथ अफ्रीका वुमेंस क्रिकेट टीम को 2025 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में वह न्यूजीलैंड से तो 2023 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारी थी।
साउथ अफ्रीका वुमेंस टीम
2023 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल
2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल
2025 वर्ल्ड कप फाइनल
2026 टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल
साउथ अफ्रीका की मेंस टीम का रिकॉर्ड भी नहीं है खास
साउथ अफ्रीका की मेंस टीम का रिकॉर्ड भी पिछले चार सालों में आईसीसी इवेंट्स में कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने 2025 WTC फाइनल जीतकर जरूर आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सूखा खत्म किया, मगर लिमिटेड ओवर क्रिकेट में टीम तीन सेमीफाइनल और एक फाइनल गंवा चुकी है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने पहली बार कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती थी।
साउथ अफ्रीका की मेंस टीम 2024 टी20 फाइनल में भारत से हारी, वहीं 2026 टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हारकर उन्हें बाहर होना पड़ा। टीम 2023 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल तक भी पहुंची थी।
साउथ अफ्रीका मेंस टीम
2023 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल
2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल
2025 चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल
2026 टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल
लेखक के बारे में
Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।





-1783016692551_m.webp&w=3840&q=75)