चाइनीज टेक कंपनी Motorola भारत में अपनी G-सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है. इस मॉडल का नाम Motorola G77 Power है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी 7000mAh बैटरी होगी. इसके अलावा फोन में 50MP Sony कैमरा, 120Hz डिस्प्ले और मजबूत बॉडी जैसे कई फीचर्स मिलेंगे. आइए जानते हैं इसमें मिलने वाले फीचर्स के बारे में.
Moto G77 Power कब होगा लॉन्च?
Motorola G77 Power भारत में 8 जुलाई को लॉन्च होने वाला है. कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट और कई जरूरी फीचर्स का खुलासा कर दिया है. लॉन्च के बाद फोन की सेल के लिए Flipkart पर उपलब्ध होगा. फोन को चार Pantone कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा, जिनमें Impenetrable, Nautical Blue, Fuchsia Red और Laurel Green शामिल हैं.
120Hz डिस्प्ले और मजबूत बॉडी
Moto G77 Power में 6.72-इंच FHD+ फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. इससे स्क्रॉलिंग, वीडियो देखने और गेमिंग के दौरान स्मूद एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है. स्क्रीन की सेफ्टी के लिए फोन में Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है. फोन को MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिला है, यानी इसे मजबूत और टिकाऊ बनाने पर भी कंपनी ने खास ध्यान दिया है. डिजाइन की बात करें, तो फोन में Motorola का वेगन लेदर फिनिश देखने को मिलेगा.
7000mAh की बड़ी बैटरी
Moto G77 Power की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी है. Motorola का दावा है कि फोन एक बार फुल चार्ज करने के बाद करीब 3 दिन तक चल सकता है. हालांकि असली बैटरी बैकअप फोन के इस्तेमाल पर निर्भर करेगा. बड़ी बैटरी खासकर उन यूजर्स के लिए काम की हो सकती है, जो दिनभर फोन का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं या लंबे समय तक चार्जर से दूर रहते हैं. स्टूडेंट्स, ट्रैवल करने वाले यूजर्स और फील्ड में काम करने वाले लोगों के लिए इसकी बैटरी फोन की सबसे बड़ी खासियत बन सकती है.
मिलेगा 50MP Sony कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Moto G77 Power में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. इसका मेन कैमरा 50MP Sony LYTIA 600 सेंसर के साथ आएगा. इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP फ्रंट कैमरा दिया जाएगा. Sony LYTIA सेंसर की वजह से कम रोशनी में बेहतर तस्वीरें और रोजाना इस्तेमाल में अच्छी कैमरा परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है.
Android 16 के साथ आएगा फोन
Moto G77 Power को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जाएगा. इसका बेस मॉडल 4GB RAM और 128GB स्टोरेज, जबकि दूसरा मॉडल 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आएगा. यह मॉडल Android 16 पर चलेगा. कंपनी ने फोन के लिए Android 17 अपडेट देने का वादा किया है. यानी फोन को एक बड़ा Android OS अपडेट मिलेगा. हालांकि लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट चाहने वाले यूजर्स को यह निराश कर सकता है, क्योंकि इस कीमत के आसपास कई स्मार्टफोन कंपनियां अब ज्यादा Android अपडेट देने लगी हैं.
3.5mm हेडफोन जैक भी मिलेगा
आजकल कई स्मार्टफोन कंपनियां 3.5mm हेडफोन जैक हटाती जा रही हैं, लेकिन Moto G77 Power में यह फीचर मिलेगा. ऐसे में वायर वाले ईयरफोन या गेमिंग हेडसेट इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह काम का फीचर हो सकता है. फोन में स्टीरियो स्पीकर्स, Dolby Atmos सपोर्ट और Hi-Res Audio सर्टिफिकेशन भी मिलेगा. इससे वीडियो देखने और म्यूजिक सुनने का एक्सपीरियंस बेहतर हो सकता है.
यह भी पढ़ें: खरीदना है नया स्मार्टफोन? जुलाई में लॉन्च होंगे कई तगड़े मॉडल्स





