मुख्य बातें
- LPG price Today: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज शनिवार को कंपनियों ने कोई भी बदलाव नहीं किया है
- 1 जुलाई को कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी

LPG price Today: पेट्रोल और डीजल की तरह एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज फिर से कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले 1 जुलाई 2026 को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 183.50 रुपये की कटौती की हुई थी। जब से युद्ध शुरू हुआ है तब से पहले बार एलपीजी सिलेंडर की कीमतों मे कटौती देखने को मिली थी। आइए जानते हैं कि एलपीजी सिलेंडर का आपके शहर में क्या रेट चल रहा है।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर का क्या है रेट? (Domestic LPG Price Today)
नई दिल्ली - 942 रुपये
कोलकाता - 968 रुपये
मुंबई - 941.50 रुपये
चेन्नई - 957.50 रुपये
गुरुग्राम - 950.50 रुपये
नोएडा - 939.50 रुपये
बेंगलुरू- 944.50 रुपये
भुवनेश्वर - 968 रुपये
चंडीगढ़ - 951.50 रुपये
हैदराबाद - 944 रुपये
जयपुर - 945.50 रुपये
लखनऊ - 979.50 रुपये
पटना - 1031.50 रुपये
तिरुअनंतपुरम् - 951 रुपये
कॉमर्शियल सिलेंडर का क्या है रेट? (Commercial LPG Price Today)
नई दिल्ली - 2930 रुपये
कोलकाता - 3081.50 रुपये
मुंबई - 2885.50 रुपये
चेन्नई - 3106 रुपये
गुरग्राम - 2947.50 रुपये
नोएडा - 2930 रुपये
बेंगलुरू - 3021 रुपये
भुवनेश्वर - 3114.50 रुपये
चंडीगढ़ - 2954.50 रुपये
हैदराबाद - 3191 रुपये
जयपुर - 2957.50 रुपये
लखनऊ - 3052.50 रुपये
पटना - 3227 रुपये
तिरुअनंतपुरम् - 2971.50 रुपये
युद्ध की वजह बढ़ गया था एलपीजी सिलेंडर का दाम (LPG Rates in city)
अमेरिका-ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से घरेलू और कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ था। कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट मार्च से जून तक कई बार बढ़ गया था। वहीं, घरेलू सिलेंडर की कीमतों में सिर्फ दो बार इजाफा हुआ था। आखिरी बार घरेलू सिलेंडर का रेट 29 रुपये बढ़ा था। यह बढ़ोतरी 7 जून को की गई थी। बता दें, युद्ध की वजह से भारतीय कंपनियों को अधिक कीमत पर एलपीजी पड़ रहा था। घरेलू स्तर पर आपूर्ति बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार कंपनियों को प्रोडक्शन बढ़ाने का निर्देश दे दिया था।
कड़े कर दिए गए थे नियम (LPG booking rule)
एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी को रोकने के लिए सरकार ने नियमों में काफी कड़ाई कर दी थी। बिना ओटीपी के किसी को एलपीजी सिलेंडर नहीं मिल रहा था। वहीं, बुकिंग पीरियड भी लागू कर दिया गया था। शहरों में कम से कम 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में कम से कम 45 दिन की सीमा तय कर दी थी। उससे पहले बुकिंग नहीं की जा सकती है। इसके अलावा सरकार ने ई-केवाईसी की प्रक्रिया को भी अनिवार्य कर दिया था। इससे जो पासबुक एक्टिव नहीं हैं उन्हें बंद किया गया।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singh
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
अनुभव -
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।






