प्रीमियम ऑडियो ब्रांड Sennheiser ने चीन में अपने पहले क्लिप-ऑन स्टाइल वाले ओपन-ईयर ईयरबड्स Sennheiser Accentum Clip को लॉन्च कर दिया है। जून में चुनिं ...और पढ़ें

Sennheiser Accentum Clip को चीन में लॉन्च किया गया है।

Sennheiser Accentum Clip को चीन में लॉन्च किया गया है। 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Sennheiser ने चीन में अपने Accentum Clip क्लिप-ऑन ट्रू वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं। जून में चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में इन्हें पेश करने के बाद कंपनी ने चीन में इसे उपलब्ध करा दिया है। ये नए ओपन ईयरबड्स कंपनी के पहले क्लिप-ऑन ऑडियो प्रोडक्ट हैं, जिनमें 12mm dynamic drivers, Bluetooth 6.0 कनेक्टिविटी और LDAC ऑडियो कोडेक का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, ये टोटल 36 घंटे तक की बैटरी लाइफ, IP54-रेटेड डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस, कॉल्स के लिए AI-बैक्ड नॉइज रिडक्शन वाले डुअल माइक्रोफोन और एक लाइटवेट डिजाइन ऑफर करते हैं, जो यूजर्स को अपने आस-पास के माहौल को लेकर अवेयर रखता है।

Sennheiser Accentum Clip की कीमत और उपलब्धता

चीन में Sennheiser Accentum Clip ईयरबड्स CNY 1,499 (लगभग 21,100 रुपये) की कीमत पर उपलब्ध हैं। इन्हें सबसे पहले जून में चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में CAD 269.95 (लगभग 18,100 रुपये) की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया गया था। ये ईयरबड्स ब्लैक और क्रीम कलर ऑप्शन्स में आते हैं।

फिलहाल ये चीन में JD.com के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इसके बाद, 23 जुलाई को ये ईयरबड्स कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और Best Buy के जरिए कनाडा में सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

Sennheiser Accentum Clip के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Sennheiser Accentum Clip में 12mm dynamic driver दिया गया है। ये ईयरबड्स Hi-Res Audio Wireless सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं और इनमें Dynamic EQ का इस्तेमाल किया गया है, जो वॉल्यूम के हिसाब से साउंड प्रोफाइल को खुद-ब-खुद एडजस्ट कर लेता है। कंपनी का कहना है कि ये ट्यूनिंग कम वॉल्यूम पर भी बेस और डिटेल्स को बेहतर बनाकर ऑडियो बैलेंस बनाए रखती है।

ऑडियो के लिए ये ईयरबड्स SBC, AAC और LDAC कोडेक्स को सपोर्ट करते हैं। यूजर्स Sennheiser Smart Control Plus एप का इस्तेमाल करके साउंड को और भी कस्टमाइज कर सकते हैं, जिसमें फाइव-बैंड इक्वलाइजर, साउंड चेक, शेयरेबल प्रीसेट्स और कस्टम कंट्रोल ऑप्शन्स मिलते हैं।

कनेक्टिविटी के मामले में Accentum Clip ईयरबड्स Bluetooth 6.0 को सपोर्ट करते हैं, जिसमें मल्टीपॉइंट पेयरिंग, Google Fast Pair और सिंगल-ईयरबड का इंडिपेंडेंट इस्तेमाल शामिल है। हर बड पर दिए गए टच कंट्रोल्स की मदद से यूजर्स प्लेबैक, कॉल्स और वॉल्यूम को मैनेज कर सकते हैं। इसके अलावा, हर बड में दो माइक्रोफोन दिए गए हैं जो वॉयस कॉल्स के दौरान बैकग्राउंड के शोर को कम करने के लिए AI-based नॉइज रिडक्शन एल्गोरिदम के साथ काम करते हैं।

कंपनी का दावा है कि Accentum Clip सिंगल चार्ज पर 9 घंटे तक का प्लेबैक ऑफर करता है, जबकि चार्जिंग केस के साथ इसकी टोटल बैटरी लाइफ 36 घंटे तक बढ़ जाती है। चार्जिंग केस में USB Type-C पोर्ट दिया गया है और सिर्फ 10 मिनट की क्विक चार्जिंग से ये 2 घंटे तक का प्लेबैक दे सकता है।

डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए इन्हें IP54 रेटिंग मिली है। हर ईयरबड का वजन 6.8 ग्राम है, जबकि चार्जिंग केस के साथ पूरे पैकेज का वजन 57 ग्राम है। ये ईयरबड्स ईयर कैनल के अंदर फिट होने के बजाय एक फ्लेक्सिबल सिलिकॉन ब्रिज का इस्तेमाल करते हैं जो कान के बाहरी हिस्से पर क्लिप हो जाता है। साउंड लीक को रोकने के लिए इनमें एक इंटरनल डैम्पिंग सिस्टम भी दिया गया है।