इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले जाने वाले दूसरे टी20 में इतिहास रचने का मौका है। वे एमएस धोनी और सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इतिहास रच सकते हैं। वे पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब हैं। शर्मा ने इंग्लिश टीम के खिलाफ पहले टी20 मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी और अर्धशतक लगाया था। अगर वे इसी फॉर्म को दूसरे मुकाबले में भी जारी रखते हैं, तो रैना के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर सकते हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच बारिश की वजह से नहीं हो पाया था। अब दोनों टीमें दूसरे टी20 मैच के लिए मैनचेस्टर में एक-दूसरे का सामना करने वाली हैं। पहला मैच रद होने की वजह से अब सीरीज एक तरह से 4 मैचों की रह गई है। ऐसे में दोनों टीमें दूसरा मुकाबला जीतने का प्रयास करेंगी। शर्मा अगर मैच में फिफ्टी लगाते हैं, तो वे रैना का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
अभिषेक शर्मा तोड़ सकते हैं सुरेश रैना का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने अब तक भारत के लिए 49 टी20 मैचों में खेलते हुए 33.60 की औसत और 193.25 की स्ट्राइक रेट के साथ 1546 रन बनाए हैं। शर्मा इस मुकाबले में रैना को पीछे छोड़ सकते हैं। अभिषेक के पास भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में रैना को पीछे छोड़ने का मौका है। रैना ने टीम इंडिया के लिए 78 मैचों में खेलते हुए 1605 रन बनाए थे। ऐसे में अगर अभिषेक 60 रन बना लेते हैं, तो वे रैना को पीछे छोड़ देंगे। इसके अलावा अगर वे 78 रन बना लेते हैं, तो धोनी को भी इस लिस्ट में पीछे छोड़ देंगे।
भारत के लिए टी0 में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में शर्मा 9वें स्थान पर हैं। उनके पास मौका होगा कि वे रैना और धोनी को पीछे छोड़ सातवें स्थान पर पहुंच सकें। टीम इंडिया के लिए इस फॉर्मेट में सबसे अधिक रन दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बनाए हैं। उनके नाम 4231 रन दर्ज हैं।
भारत के लिए टी20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज-
- रोहित शर्मा - 4231
- विराट कोहली - 4188
- सूर्यकुमार यादव - 3272
- हार्दिक पांड्या - 2288
- केएल राहुल - 2265
- शिखर धवन - 1759
- एमएस धोनी - 1617
- सुरेश रैना - 1605
- अभिषेक शर्मा - 1546
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड दूसरा टी20 मैच
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच मैनचेस्टर, ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। मैच शनिवार, 4 जुलाई को खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम के 7 बजे से शुरू होगा।




