रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन ने युद्ध में पहली बार अपनी स्वदेशी FP-9 बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया है। ...और पढ़ें

FP-9 मिसाइल सिस्टम (फोटो क्रेडिट - सोशल मीडिया)

FP-9 मिसाइल सिस्टम (फोटो क्रेडिट - सोशल मीडिया)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, मॉस्को। रूस-यूक्रेन के बीच लंबे समय से जारी युद्ध के बीच गुरुवार को एक बड़ी खबर सामने आई है रूस ने दावा किया है कि युद्ध के बीच यूक्रेन ने पहली बार देश में बनी बैलिस्टिक मिसाइल FP-9 का इस्तेमाल किया है

बता दें लंबी दूरी तक मार करने वाली यह मिसाइल यूक्रेन के लिए बड़ी पलब्धि साबित हो सकती है, क्योंकि इससे पहले खबर थी कि मिसाइल निर्माण में अभी समय है

रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस मिसाइलों को सात गाइडेड बमों और 602 फिक्स्ड-विंग ड्रोन के साथ रोका गया। रिपोर्ट में बताया गया है कि मंत्रालय ने मिसाइल के प्रकार का खुलासा नहीं किया, हालांकि यूक्रेन ने इस दावे पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

अगर इसकी पुष्टि हो जाती है, तो यह पहला मामला होगा जब यूक्रेन ने अपनी स्वदेशी मिसाइल का युद्ध में इस्तेमाल किया हो। यह दावा यूक्रेनी रक्षा कंपनी 'फायर पॉइंट' द्वारा अपनी FP-9 बैलिस्टिक मिसाइल के फ्लाइट-टेस्टिंग चरण के करीब पहुंचने की एलान के कुछ ही दिनों बाद आया है। कंपनी ने जून में बताया था कि मिसाइल के इंजन का काम पूरा होने के बाद इस आने वाले महीनों में फ्लाइट टेस्ट शुरू हो सकता है।

HL0rYZUXYAA-soI

कितनी घातक है FP-9?

FP-9 को लंबी दूरी की, जमीन से लॉन्च होने वाली बैलिस्टिक मिसाइल के तौर पर बनाया जा रहा है, जो रूसी इलाके में बहुत अंदर तक टारगेट को भेदने में सक्षम होगी।

फायर प्वाइंट के अनुसार, FP-9 को 850 किलोमीटर तक की रेंज के साथ डिजाइन किया गया है, जिससे यह फ्रंट लाइन से काफी दूर मौजूद सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बना सकती है।

उम्मीद है कि यह मिसाइल 800 किलोग्राम का वॉरहेड ले जा सकेगी। इसके साथ ही लगभग 2,200 मीटर प्रति सेकंड (मैक 6 से ज्यादा) की स्पीड से चल सकेगी। यह मिसाइल 70 किलोमीटर तक की ऊंचाई तक पहुंच सकेगी और लगभग 20 मीटर CEP की सटीकता हासिल कर सकेगी।

यह सिस्टम कमांड सेंटर, लॉजिस्टिक्स हब, एयर बेस और अन्य अहम मिलिट्री ठिकानों पर हमले करने के लिए बनाया गया है। हालांकि, इस बात की कोई पुष्टि नहीं है कि रूस द्वारा इंटरसेप्ट की गई मिसाइल FP-9 थी या यूक्रेन ने घरेलू स्तर पर विकसित बैलिस्टिक मिसाइल को ऑपरेशनल तौर पर तैनात किया है।

HL0rY81XIAEXhA9

रूस के दावों में कितनी सच्चाई?

फिर भी, यह दावा कीव की अपनी घरेलू मिसाइल क्षमता को बढ़ाने की तेजी से हो रही कोशिशों को उजागर करता है। अगर FP-9 योजना के मुताबिक सर्विस में आती है, तो यह रूसी इलाके के अंदर दूर तक सटीक हमले करने की यूक्रेन की क्षमता को काफी बढ़ा सकती है, जिससे दोनों देशों के बीच चल रही मिसाइल होड़ में एक नया दौर शुरू हो सकता है।