
भारतीय ग्राहकों के बीच हमेशा से टाटा पंच (Tata Punch) डिमांड में रही है। बता दें कि टाटा पंच बीते महीने देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई। टाटा पंच ने इस दौरान कुल 21,006 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।

![]()
EMI केवल₹16,998/ माह
भारतीय ग्राहकों के बीच हमेशा से टाटा पंच (Tata Punch) डिमांड में रही है। अगर बीते महीने यानी जून, 2026 में हुई बिक्री की बात करें तो टाटा पंच ने कमाल कर दिया है। बता दें कि टाटा पंच बीते महीने देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई। टाटा पंच ने इस दौरान 101.09 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 21,006 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी जून, 2025 में यह आंकड़ा 10,446 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की बिक्री के बारे में विस्तार से।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 18.9 - 28.49 लाख
₹ 11.49 - 21.29 लाख
₹ 21.89 - 26.79 लाख
₹ 19.95 - 30.2 लाख
₹ 13.49 - 24.34 लाख
₹ 10.99 - 20.39 लाख
तीसरे नंबर पर रही मारुति डिजायर
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टाटा नेक्सन रही। टाटा नेक्सन ने इस दौरान 58.03 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 18,335 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी डिजायर रही। डिजायर ने इस दौरान 15.60 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 17,899 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी वैगनआर रही। मारुति वैगनआर ने इस दौरान 31.1 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 16,952 यूनिट कार की बिक्री की।
सातवें नंबर पर ही महिंद्रा स्कॉर्पियो
बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर मारुति सुजुकी अर्टिगा रही। मारुति अर्टिगा ने इस दौरान 13.85 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 16,111 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी स्विफ्ट रही। मारुति स्विफ्ट ने इस दौरान 14.61 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 15,215 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा स्कॉर्पियो रही। महिंद्रा स्कॉर्पियो ने इस दौरान 10.65 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 14,097 यूनिट कार की बिक्री की।
दसवें नंबर पर रही हुंडई वेन्यू
दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर मारुति सुजुकी फ्रोंक्स रही। मारुति फ्रोंक्स ने इस दौरान 33.83 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 13,135 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी बलेनो रही। मारुति बलेनो ने इस दौरान 39.28 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 12,488 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हुंडई वेन्यू रही। हुंडई वेन्यू इस दौरान 57.13 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 10,776 यूनिट कार की बिक्री की।
इतनी है पंच की कीमत
टाटा मोटर्स की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.64 लाख रुपये से लेकर टॉप वैरिएंट के लिए 10.67 लाख तक जाती है। गाड़ी के इंजन की बात करें तो इसमें 1.2-लीटर का रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन मिलता है जो 88bhp की पावर देता है। इसका पेट्रोल वैरिएंट लगभग 18 से 20 किमी प्रति लीटर और सीएनजी वैरिएंट करीब 27 किमी प्रति किलोग्राम तक का शानदार माइलेज देता है। टाटा पंच को ग्लोबल और भारत एनसीएपी क्रैश टेस्ट में शानदार 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।





